क्रिकेट

WPL 2024 Schedule: वुमेंस प्रीमियर लीग का शेड्यूल जारी, जानें कब और कहां होंगे मैच

Women's Premier League 2024 Schedule: वुमेंस प्रीमियर लीग 2024 का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इस मेगा टूर्नामेंट की शुरआत 22 फरवरी 2024 से की जाने वाली है। वहीं खिताबी मुकाबला 17 मार्च को खेला जाएगा।

Image

वुमेंस प्रीमियर लीग 2024 शेड्यूल (फोटो- PTI)

Women's Premier League 2024 Schedule: वुमेंस प्रीमियर लीग 2024 के शेड्यूल का लंबे समय से इंतजार कर रहे फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल इस मेगा टूर्नामेंट का शेड्यूल सामने आ गया है। टूर्नामेंट का पहला मैच मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम बेंगलुरु में किया जाएगा। डब्ल्यूपीएल का 2024 सीज़न 23 फरवरी से शुरू होने वाला है, जिसका फाइनल 17 मार्च को नई दिल्ली में खेला जाएगा। इसे लेकर आधिकारिक ऐलान जल्द ही किया जाएगा।

इस साल महिला प्रीमियर लीग में कुल 22 मैच होंगे। फाइनल मैच 17 मार्च को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। सभी मैच शाम 7:30 बजे शुरू होंगे। एलिमिनेटर 15 मार्च को खेला जाएगा।पिछले सीज़न की तरह, WPL में कोई होम-अवे प्रारूप नहीं होगा। हालांकि, आगामी सीज़न में टूर्नामेंट दो शहरों, दिल्ली और बेंगलुरु में खेला जाएगा।

WPL 2024 Format: ऐसा रहेगा टूर्नामेंट का फॉर्मेंट

डब्ल्यूपीएल का 2024 सीज़न पिछले साल के समान प्रारूप का पालन करेगा, जिसमें लीग चरण में शीर्ष तीन टीमें प्लेऑफ़ के लिए क्वालीफाई करेंगी। लीग तालिका में शीर्ष पर रहने वाली टीम सीधे फाइनल के लिए क्वालीफाई करेगी, जबकि दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमें 15 मार्च को एलिमिनेटर खेलेंगी।

Womens Premier League 2024 full schedule: ये है पूरा शेड्यूल

23 फरवरी- मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स, बेंगलुरु

24 फरवरी- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम यूपी वॉरियर्स, बेंगलुरु

25 फरवरी- गुजरात जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस, बेंगलुरु

26 फरवरी - यूपी वॉरियर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, बेंगलुरु

27 फरवरी - रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम गुजरात जायंट्स, बेंगलुरु

28 फरवरी - मुंबई इंडियंस बनाम यूपी वॉरियर्स, बेंगलुरु

29 फरवरी - रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम दिल्ली कैपिटल्स, बेंगलुरु

1 मार्च - यूपी वॉरियर्स बनाम गुजरात जायंट्स, बेंगलुरु

2 मार्च - रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम मुंबई इंडियंस, बेंगलुरु

3 मार्च - गुजरात जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, बेंगलुरु

4 मार्च - यूपी वॉरियर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, बेंगलुरु

5 मार्च - दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस, दिल्ली

6 मार्च - गुजरात जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, दिल्ली

7 मार्च - यूपी वॉरियर्स बनाम मुंबई इंडियंस, दिल्ली

8 मार्च - दिल्ली कैपिटल्स बनाम यूपी वॉरियर्स, दिल्ली

9 मार्च- मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात जाइंट्स, दिल्ली

10 मार्च - दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, दिल्ली

11 मार्च - गुजरात जायंट्स बनाम यूपी वॉरियर्स, दिल्ली

12 मार्च - मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, दिल्ली

13 मार्च - दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात जाइंट्स, दिल्ली

15 मार्च- दिल्ली में एलिमिनेटर

17 मार्च - दिल्ली में फाइनल

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article