क्रिकेट

WPL 2023: अंडर-19 वर्ल्ड कप विजेता कप्तान बेस प्राइज से चार गुना कीमत में हुई नीलाम

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Feb 13, 2023, 04:16 PM IST

डर-19 टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बनाने वाली हरियाणा की धाकड़ बल्लेबाज शेफाली वर्मा को विमेंस प्रीमियर लीग में बेस प्राइज से चार गुना कीमत हासिल हुई है। जानिए किस टीम ने उन्हें अपने खेमे में शामिल किया।

Image

शेफाली वर्मा(साभार Shafali Verma Instagram)

मुंबई: भारतीय महिला क्रिकेट टीम को हाल ही में अंडर-19 टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बनाने वाली हरियाणा की धाकड़ बल्लेबाज शेफाली वर्मा को विमेंस प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स ने अपने खेमे में शामिल किया है। 50 लाख रुपये के बेस प्राइज वाली शेफाली को दिल्ली कैपिटल्स ने 2 करोड़ रुपये की मोटी कीमत पर अपने दल में शामिल किया है।

भारत को अपनी कप्तानी में बनाया अंडर-19 वर्ल्ड चैंपियन

19 साल की शेफाली वर्मा ने बेहद कम उम्र में अपनी पहचान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बना ली है। साल 2020 में ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में खेले गए टी20 विश्व कप में शेफाली ने धमाकेदार प्रदर्शन करके सबका दिल जीत लिया था। महिला क्रिकेट की वीरेंद्र सहवाग मानी जाने वाली शेफाली की कप्तानी में ही भारतीय टीम ने इंग्लैंड को हाल ही में दक्षिण अफ्रीका में आयोजित अंडर-19 विश्व कप में खिताबी जीत दिलाई।

लड़कों के साथ खेलकर सीखा क्रिकेट का ककहराहरियाणा के रोहतक की रहने वाली शेफाली का जन्म 28 जनवरी 2004 में हुआ था। लड़कों के साथ क्रिकेट खेलकर शेफाली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का सफर तय किया है। नवंबर 2019 में अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक जड़कर उन्होंने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा था और दुनिया का सबसे कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक जड़ने वाली खिलाड़ी बनी थीं।

ऐसा रहा है शेफाली वर्मा का अंतरराष्ट्रीय करियर

19 वर्षाय शेफाली वर्मा ने अपने 4 साल लंबे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर में 2 टेस्ट, 21 वनडे और 52 टी20 मैच खेले है। इस दौरान उन्होंने टेस्ट में 60.50 के औसत से 242, वनडे में 26.55 के औसत से 531 और 52 टी20 में 24.78 के और 134.46 के स्ट्राइक रेट से 1264 रन बनाए हैं। टी20 में उन्होंने 5 अर्धशतक जड़े हैं और उनका सर्वाधिक स्कोर 73 रन रहा है।
नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article