क्रिकेट

WI vs ENG 3rd T20 Dream11 Prediction: वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच तीसरे टी20 मुकाबले से पहले यहां देखें अपनी बेस्ट ड्रीम-11 टीम

WI vs ENG 3rd T20 Dream11 Prediction Todays Match in hindi, West Indies vs England 3rd T20 Match Playing X1: वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला शुक्रवार (15 नवंबर 2024) को खेला जाएगा। इस मुकाबले के आगाज से पहले यहां देखें अपनी बेस्ट ड्रीम-11 टीम।

Image

वेस्टइंडीज और इंग्लैंड का तीसरा टी20 मुकाबला आज खेला जाएगा।

Photo : Times Now Digital

WI vs ENG 3rd T20 Dream11 Prediction Todays Match in hindi, West Indies vs England 3rd T20 Match Playing X1: वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच रोमांचक मुकाबला जारी है। दोनों टीमों के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला शुक्रवार को खेला जाएगा। यह मुकाबला काफी रोमांचक होने वाला है। इंग्लैंड की नजर सीरीज में लगातार तीसरी जीत पर है, जबकि वेस्टइंडीज की नजर पहली जीत पर है। सीरीज के शुरुआती दो मैचों में इंग्लैंड ने जीत हासिल कर बढ़त बना ली है। टीम को पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ 19 गेंद शेष रहते हुए 8 विकेट से जीत हासिल की थी। इसी तरह इंग्लैंड ने दूसरे मैच में भी वेस्टइंडीज को 31 गेंद शेष रहते हुए 7 विकेट से जीत हासिल कर 2-1 से बढ़त बना ली है।

वेस्टइंडीज और इंग्लैंड हेड टू हेड (WI vs ENG Head To Head)

वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच खेले गए हर टी20 मुकाबले का परिणाम निकला है। आंकड़ों के हिसाब से वेस्टइंडीज का पलड़ा भारी है। टीम को 17 मैचों में जीत मिली है, जबकि इंग्लैंड को 15 मैचों में जीत मिली है। वेस्टइंडीज ने 10 होम ग्राउंड पर, 4 अवे ग्राउंड पर और 3 न्यूट्रल वेन्यू पर जीत दर्ज की है। इसी तरह इंग्लैंड को 3 होम ग्राउंड पर, 11 अवे ग्राउंड पर और 1 न्यूट्रल वेन्यू पर जीत मिली है।

WI vs ENG 3rd T20 Match, वेस्टइंडीज और इंग्लैंड

दिनांक: 15 नवंबर 2024

समय: 1:30 AM

मैदान: डैरेन सैमी नेशनल क्रिकेट स्टेडियम, सेंट लूसिया

वेस्टइंडीज और इंग्लैंड ड्रीम-11 भविष्यवाणी

विकेटकीपर: जोस बटलर, निकोलस पूरन, फिल सॉल्ट।

बल्लेबाज: विल जैक्स।

ऑलराउंडर: लियाम लिविंगस्टोन, सैम कुरेन, रोमारियो शेफर्ड।

गेंदबाज: आदिल राशिद, गुडाकेश मोटी, साकिब महमूद, जोफ्रा आर्चर।

वेस्टइंडीज और इंग्लैंड कप्तान और उप कप्तान

कप्तान: लियाम लिविंगस्टोन।

उप-कप्तान: रोमारियो शेफर्ड।

वेस्टइंडीज का स्क्वॉड (West Indies Squads)

रोवमैन पॉवेल (कप्तान), रोस्टन चेस, मैथ्यू फोर्ड, शिमरॉन हेटमायर, टेरेंस हिंड्स, शाई होप, अकील होसेन, अल्जारी जोसेफ, ब्रैंडन किंग, एविन लुईस, गुडाकेश मोटी, निकोलस पूरन, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, शमर स्प्रिंगर।

इंग्लैंड का स्क्वॉड (England Squads)

जोस बटलर (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, जैकब बेथेल, जाफर चौहान, सैम करन, विल जैक्स, लियाम लिविंगस्टोन, साकिब महमूद, डैन मूसली, जेमी ओवरटन, आदिल राशिद, फिल साल्ट, रीस टॉपली, जॉन टर्नर।

(*Disclaimer: वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच तीसरा टी20 मुकाबले की यह प्लेइंग-11 अनुमानित है।)

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article