क्रिकेट

Aaj ka Toss koun Jeeta: बांग्लादेश के खिलाफ वेस्टइंडीज ने जीता टॉस, लिया यह फैसला

WI vs BAN Match Toss Updates, Aaj ka Toss koun Jeeta, Shai Hope vs Mehidy Hasan Miraz: वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला आज खेला जा रहा है। इस मुकाबले में वेस्टइंडीज की टीम शाई होप की कप्तानी में उतरी, जबकि मेहदी हसन मिराज की कप्तानी में बांग्लादेश की टीम उतरी।

Image

वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के बीच मुकाबला आज खेला जाएगा।

Photo : Times Now Digital

Who Won The Toss Today, West Indies vs Bangladesh 2nd ODI Match Toss Live: वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा रोमांचक मुकाबला आज खेला जाएगा। यह मुकाबला सेंट किट्स के वार्नर पार्क में खेला जाएगा। दोनों टीमों नई रणनीति के साथ मैदान पर उतरेगी। सीरीज के पहले मुकाबले में मुकाबले में वेस्टइंडीज की टीम का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला था। टीम ने 14 गेंद शेष रहते हुए बांग्लादेश को 5 विकेट से पटखनी दी थी और सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल की थी। टीम की नजर लगातार दूसरी जीत के साथ सीरीज पर कब्जा जमाने पर है। वहीं, बांग्लादेश की टीम में जीत का खाता खोलने के साथ सीरीज को बराबर करने की कोशिश में उतरेगी। बांग्लादेश के खिलाड़ियों ने शानदार बल्लेबाजी की थी, लेकिन शेरफेन रदरफोर्ड ने शतकीय पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई थी।

सेंट किट्स के वार्नर पार्क में खेले जा रहे मुकाबले में वेंस्टइंडीज ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बांग्लादेश की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी।

वेस्टइंडीज और बांग्लादेश टॉस टाइम ( West Indies vs Bangladesh 2nd ODI Match Toss Time)

- 6:00 PM

वेस्टइंडीज और बांग्लादेश स्टेडियम (West Indies vs Bangladesh 2nd ODI Match Venue)

- वार्नर पार्क, सेंट किट्स

वेस्टइंडीज की प्लेइंग-11 (West Indies Playing-11)

ब्रैंडन किंग, एविन लुईस, कीसी कार्टी, शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, जस्टिन ग्रीव्स, रोस्टन चेज़, रोमारियो शेफर्ड, मार्क्विनो मिंडले, गुडाकेश मोती, जेडन सील्स।

बांग्लादेश की प्लेइंग-11 (Bangladesh Playing-11)

तंजीद हसन, सौम्या सरकार, लिटन दास, मेहदी हसन मिराज (कप्तान), अफीफ हुसैन, महमुदुल्लाह, जेकर अली (विकेटकीपर), रिशाद हुसैन, तंजीम हसन साकिब, शोरफुल इस्लाम, नाहिद राणा।

वेस्टइंडीज का स्क्वॉड (West Indies Squads)

शाई होप (कप्तान), ब्रैंडन किंग, कीसी कार्टी, रोस्टन चेज, मैथ्यू फोर्डे, जस्टिन ग्रीव्स, शिम्रोन हेटमायर, अमीर जांगू (विकेटकीपर), अल्ज़ारी जोसेफ, शमर जोसेफ, एविन लुईस, गुडाकेश मोती, शेरफेन रदरफोर्ड, जेडन सील्स , रोमारियो शेफर्ड।

बांग्लादेश का स्क्वॉड (Bangladesh Squads)

मेहदी हसन मिराज (कप्तान), लिट्टन कुमेर दास, तंजीद हसन तमीम, सौम्या सरकार, परवेज हुसैन इमोन, मोहम्मद महमुदुल्लाह, जेकर अली अनिक (विकेटकीपर), अफीफ हुसैन ध्रुबो, रिशाद हुसैन, नसुम अहमद, तस्कीन अहमद, हसन महमूद। शोरफुल इस्लाम, तंजीम हसन साकिब, नाहिद राणा।

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article