क्रिकेट

WI vs BAN 2nd ODI LIVE Streaming: वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के बीच दूसरा वनडे मुकाबला आज, जानें कब और कहां देख सकेंगे लाइव

West Indies vs Bangladesh 2nd ODI Match Live Streaming: वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला मंगलवार (10 दिसंबर 2024) को खेला जाएगा। जानिए इस मुकाबले को आप भारत में कब, कहां और कितने बजे लाइव देख सकते हैं।

Image

वेस्टइंडीज बनाम बांग्लादेश दूसरा वनडे लाइव स्ट्रीमिंग

WI vs BAN 2nd ODI, West Indies vs Bangladesh ODI Match Live Streaming: वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच मंगलवार (10 दिसंबर 2024) को खेला जाने वाला है। इस मैच में वेस्टइंडीज की कप्तानी शाई होप (Shai Hope) कर रहे हैं वहीं बांग्लादेश की कमान मेहदी हसन मिराज (Mehidy Hasan Miraz) के हाथों में है। दोनों टीमों के बीच खेले गए पहले वनडे मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए कैरैबियाई टीम ने 5 विकेट से जीत दर्ज की है। इसमें टीम के विस्फोटक बल्लेबाज शेरफेन रदरफोर्ड का खास योगदान रहा जिन्होंने शतकीय पारी से मैच का रुख पलट के रख दिया। अब बांग्लादेश इस मैच में वापसी के इरादे से उतरेगी। आइए जानते हैं कि इस मैच को भारत में कब और कहां लाइव देख सकते हैं।

वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के बीच दूसरा वनडे मुकाबला कब खेला जाएगा (West Indies vs Bangladesh 2nd ODI Match Date)

वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के बीच दूसरा वनडे मंगलवार (10 दिसंबर 2024) को खेला जाएगा।

वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के बीच दूसरा वनडे मुकाबला कहां खेला जाएगा। (West Indies vs Bangladesh 2nd ODI Match Venue)

वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के बीच दूसरा वनडे मुकाबला सेंट किट्स के वार्नर पार्क में खेला जाएगा।

वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के बीच दूसरा वनडे मुकाबला कितने बजे खेला जाएगा (West Indies vs Bangladesh 2nd ODI Match Time)

वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के बीच दूसरा वनडे मुकाबला भारतीय समयानुसार 7 PM बजे शुरू होगा। इसका टॉस आधे घंटे पहले यानि 6:30 PM पर होगा।

वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के बीच दूसरे वनडे मुकाबले को टीवी पर कहां देख सकते हैं (West Indies vs Bangladesh 2nd ODI Match On Tv)

वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के बीच दूसरे वनडे मुकाबले का भारत में प्रसारण नहीं किया जाएगा।

वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के बीच दूसरे वनडे मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें (West Indies vs Bangladesh 2nd ODI Match Live Streaming)

वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के बीच पहले दूसरे मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग फैनकोड और वेबसाइट पर की जाएगी।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!