क्रिकेट

WI vs AUS 1st Test Live Streaming: नए कप्तान के साथ ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी वेस्टइंडीज, जानें भारत में कब और कैसे देख सकते हैं लाइव

WI vs AUS 1st Test 2025 Live Score Streaming, वेस्टइंडीज वर्सेज ऑस्ट्रेलिया टेस्ट मैच लाइव स्कोर स्ट्रीमिंग , West Indies vs Australia When and Where to Watch Live Scorecard Online Streaming: ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच आज (25 जून 2025) से खेला जा रहा है। आइए जानते हैं इसे भारत मेंं कैसे लाइव देख सकते हैं।

Image

वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टेस्ट लाइव स्ट्रीमिंग

WI vs AUS 1st Test 2025 Live Score Streaming: वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बीच फ्रैंक वॉरेल ट्रॉफी के लिए तीन मैचों की टेस्ट सीरीज आज से शुरू हो रही है। पहला टेस्ट मैच बारबाडोस के केन्सिंग्टन ओवल मैदान पर 25 से 29 जून तक खेला जाएगा। वेस्टइंडीज टीम इस मैच में नए कप्तान रोस्टन चेस के नेतृत्व में उतरेगी, जबकि ऑस्ट्रेलिया की टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के बाद अपनी फॉर्म को आगे बढ़ाने की कोशिश करेगी। इस मैच में वेस्टइंडीज की कमान रोस्टन चेज (Roston Chase) के पास है वहीं दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी पैट कमिंस (Pat Cummins) कर रहे हैं।

ऑस्ट्रेलिया अपने सबसे अनुभवी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ के बिना पहले टेस्ट में खेलेगा, क्योंकि WTC फाइनल के दौरान लगी उंगली की चोट के कारण उन्हें बाहर कर दिया गया था। प्रबंधन ने खराब फॉर्म में चल रहे मार्नस लाबुशेन को भी कैरेबियाई दौरे से बाहर कर दिया। पूर्व विश्व नंबर 1 टेस्ट बल्लेबाज को छह साल में पहली बार टेस्ट इलेवन से बाहर किया गया है। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान शानदार शुरुआत करने वाले सैम कोंस्टास लाबुशेन की जगह लेंगे, जबकि जोश इंगलिस चोटिल स्मिथ की जगह लेंगे, जिन्होंने फरवरी में श्रीलंका के खिलाफ डेब्यू करते हुए शतक बनाया था।

WI बनाम AUS पहला टेस्ट मैच कब और कहां होगा? (WI vs AUS 1st Test match timing)

वेस्ट इंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट मैच 25 से 29 जून तक बारबाडोस के ब्रिजटाउन में खेला जाएगा। मैच शाम 7:30 बजे IST से शुरू होगा।

WI बनाम AUS पहले टेस्ट मैच में टॉस कब होगा? (WI vs AUS 1st Test match toss timing)

वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले टेस्ट मैच के लिए टॉस भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे निर्धारित किया गया है।

भारत में WI बनाम AUS पहला टेस्ट लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें? (WI vs AUS 1st Test match live streaming in india)

वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टेस्ट फैनकोड ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।

भारत में टीवी पर WI बनाम AUS पहला टेस्ट लाइव टेलीकास्ट कहां देखें? (WI vs AUS 1st Test match live telecast)

वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज़ का कोई लाइव प्रसारण नहीं होगा।

WI बनाम AUS टेस्ट स्क्वॉड

वेस्टइंडीज: रोस्टन चेस (कप्तान), जोमेल वारिकन (उपकप्तान), केवलन एंडरसन, क्रेग ब्रैथवेट, जॉन कैंपबेल, कीसी कार्टी, जस्टिन ग्रीव्स, शाई होप, टेविन इमलाच, अल्जारी जोसेफ, शमर जोसेफ, ब्रैंडन किंग, जोहान लेने, मिकाइल लुइस, एंडरसन फिलिप, जेडन सील्स।

ऑस्ट्रेलिया: पैट कमिंस (कप्तान), सीन एबॉट, स्कॉट बोलैंड, एलेक्स केरी, कैमरून ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंगलिस, उस्मान ख्वाजा, सैम कोन्स्टास, मैट कुहनेमैन, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, ब्यू वेबस्टर।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article