Ajit Agarkar on Vaibhav Sooryavanshi: बीसीसीआई ने आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए भारत के टी20 टीम का ऐलान कर दिया है। भारतीय टीम को टी20 वर्ल्ड कप जिताने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव की छुट्टी हो गई है। वहीं उनकी जगह पर श्रेयस अय्यर को टीम इंडिया का नया कप्तान नियुक्त किया गया है। मुंबई में बीसीसीआई के हेडक्वार्टर में हुई मीटिंग हुई। इस मीटिंग के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने श्रेयस अय्यर के नाम पर मुहर लगाई। इसके साथ ही भारतीय टीम में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को भी जगह मिल गई है।
वैभव सूर्यवंशी का भारतीय टीम में चयन
सूर्यवंशी के नाम को लेकर काफी समय से चर्चा चल रही थी। वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में अपने प्रदर्शन से सेलेक्टर का ध्यान अपनी तरफ खींचा। सूर्यवंशी ने आईपीएल में सबसे ज्यादा 776 रन बनाकर औरेंज कैप अपने नाम किया था। वहीं IPL के इतिहास में सबसे ज्यादा 5 अवॉर्ड अपने नाम किए थे। अब उनकी भारतीय टीम में एंट्री के बाद चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर का बयान सामने आया है। अजीत अगरकर का कहना है कि वैभव सूर्यवंशी ने भारतीय टीम में खुद से खुद का चयन किया है।
अगरकर ने वैभव के लिए क्या बोला
दरअसल, अजीत अगरकर ने इसके आगे कहा कि वैभव सूर्यवंशी ने इतना दमदार प्रदर्शन किया कि उनको इग्नोर ही नहीं किया जा सकता था। एक तरह से उन्होंने अपने दमदार प्रदर्शन के आधार अपना खुद चयन किया है। गौरतलब है कि मात्र 15 साल और 71 दिन की उम्र में वैभव सूर्यवंशी राष्ट्रीय टीम में जगह पाने वाले देश के सबसे युवा क्रिकेटर बन गए हैं। उन्होंने महान सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा है। भारतीय टीम 26 और 28 जून को आयरलैंड के खिलाफ दो टी20 मैच खेलेगी। इसके बाद 1 से 11 जुलाई के बीच इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में हिस्सा लेगी। श्रेयस अय्यर की राष्ट्रीय टी20 टीम में तीन दिसंबर 2023 के बाद पहली बार वापसी हुई है।
