क्रिकेट

Who Won Yesterday Cricket Match (5 May, 2026): कल का मैच कौन जीता? IPL 2026, CSK vs DC T20 Match, चेन्नई ने दिल्ली को हराया; देखें मैच हाइलाइट्स,अवार्ड्स की सभी डिटेल्स

who Won Yesterday IPL Match 5 May 2026, DC vs CSK, kal ka match kaun jeeta: आईपीएल के 48वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हरा दिया. इस जीत के हीरो रहे संजू सैमसन और कार्तिक शर्मा जिन्होंने शतकीय साझेदारी कर मैच चेन्नई की झोली में डाल दिया.

Image

कल का मैच कौन जीता -

who won yesterday IPL Match, 5 May 2026 (कल का आईपीएल मैच कौन जीता) DC vs CSK kal ka IPL Match kaun jeeta: संजू सैमसन की 87 और कार्तिक शर्मा की 41 रन की नाबाद पारी के दम पर चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से रौंद दिया. चेन्नई के सामने 156 रन का लक्ष्य था, जिसे उसने 2 विकेट खोकर 17.3 ओवर में हासिल कर लिया। कार्तिक शर्मा और संजू ने तीसरे विकेट के लिए 66 गेंद में 114 रन की नाबाद साझेदारी की। कार्तिक शर्मा लगातार दूसरे मैच में नाबाद लौटे। इससे पहले दिल्ली के कप्तान ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 155 रन बनाए। दिल्ली की ओर से इंपैक्ट प्लेयर समीर रिजवी ने 40 और ट्रिस्टन स्टब्स ने 38 रन की पारी खेली।

दिल्ली ने जीता टॉस

चेन्नई के खिलाफ करो या मरो वाले इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन इनका यह फैसला पावरप्ले में सही साबित नहीं हुआ

पावरप्ले रहा चेन्नई के नाम

दिल्ली की ओर से पथुम निसांका और केएल राहुल ने पारी की शुरुआत की, लेकिन चौथे ही ओवर में में दिल्ली ने अपना पहला विकेट गंवा दिया. पथुम निसांका 15 गेंद में 19 रन बनाकर मुकेश चौधरी का शिकार बने। इससे पहले कि दिल्ली कैपिटल्स वापसी करती, छठे ओवर की पहली गेंद पर केएल राहुल भी अकील हुसैन की जाल में फंस गए। अकील ने उन्हें 12 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन भेजा पावरप्ले में दिल्ली का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 37 रन था.

नहीं चले करुण नायर

इस मुकाबले में करुण नायर को मौका मिला था। उम्मीद थी कि नीतीश राणा और करुण दिल्ली को इस मुश्किल से निकाल लेंगे, लेकिन 8वें ओवर की आखिरी गेंद पर करुण नायर भी आउट हो गए। नायर को नूर अहमद ने 13 रन के निजी स्कोर पर आउट कर दिया. अपने अगले ओवर में नूर ने नीतीश को भी अपना शिकार बना लिया।

69 पर आधी टीम आउट

दिल्ली के विकेट गिरने का सिलसिला लगातार जारी रहा। नतीजा 11 ओवर में दिल्ली की आधी टीम 69 रन के स्कोर पर आउट हो चुकी थी। दिल्ली को इंपैक्ट प्लेयर के तौर पर समीर रिजवी को बुलाना पड़ा।

समीर और रिजवी ने कराई वापसी

इंपैक्ट प्लेयर के तौर पर आए समीर रिजवी और ट्रिस्टन स्टब्स ने 47 गेंद में 65 रन की साझेदारी की और अपनी टीम की वापसी करा दी. दोनों की जोड़ी 19वें ओवर में टूटी जब स्टब्स 31 गेंद में 38 रन की पारी खेलकर जेमी ओवर्टन का शिकार बने.

समीर रिजवी का बढ़िया फिनिश

समीर रिजवी ने आखिरी ओवर में 20 रन बटोरे और दिल्ली को 150 रन के पार पहुंचा दिया. 20 ओवर में दिल्ली ने 7 विकेट के नुकसान पर 155 रन का स्कोर खड़ा किया. समीर रिजवी ने 24 गेंद में 40 रन की नाबाद पारी खेली. चेन्नई की ओर से नूर अहमद ने सबसे ज्यादा 2 विकेट चटकाए.

चेन्नई की खराब शुरुआत

चेन्नई 156 रन का पीछा करने उतरी, लेकिन उसकी शुरुआत अच्छी नहीं रही. गायकवाड़ और सैमसन 24 रन ही जोड़ पाए थे कि इंजरी के बाद वापसी कर रहे लुंगी एंगिडी ने गायकवाड़ को आउट कर दिया। वो 13 गेंद में 6 रन बनाकर आउट हो गए।

पावरप्ले रहा चेन्नई के नाम

गायकवाड़ का विकेट गंवाने के बावजूद चेन्नई ने पावरप्ले अपनी और मोड़ लिया। उर्विल पटेल और संजू ने मिलकर पावरप्ले में चेन्नई का स्कोर 44 रन तक पहुंचा दिया। उर्विल पटेल ने लुंगी एन्गिडी को बैक टू बैक छक्का जड़ा और मोमेंटम अपनी ओर खींच लिया।

संजू का अर्धशतक

एक बार पिच समझने के बाद संजू ने अपना उग्र रूप दिखाया और बैक तो बैक सिक्स लगाने के बाद 32 गेंद में अपना पहला अर्धशतक जड़ा। इससे पहले वो इस सीजन दो शतक जड़ चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 3 चौके और 4 छक्के जड़े।

कार्तिक के साथ मैच जिताऊ साझेदारी

संजू सैमसन ने कार्तिक शर्मा के साथ तीसरे विकेट के लिए 66 गेंद में नाबाद 114 रन की साझेदारी की और चेन्नई को इस सीजन 5वीं जीत दिला दी। इस साझेदारी में संजू ने 35 गेंद में 72 और कार्तिक शर्मा ने 31 गेंद में 41 रन का योगदान दिया। संजू 52 गेंद में 7 चौके और 6 छक्के के दम पर 87 रन बनाकर नाबाद लौटे और अपनी टीम को 5वीं जीत दिला दी। इस जीत के साथ चेन्नई के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद बढ़ गई। चेन्नई के अब 10 मैच में 10 अंक हो गए हैं और अब उसे बाकी बचे 4 मैच में केवल 3 जीतने हैं।

किसे मिला प्लेयर ऑफ द मैच

संजू सैमसन को मैच विनिंग नॉक खेलने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। वह इस सीजन चेन्नई के सबसे सफल बल्लेबाज हैं और अब तक दो शतक और एक अर्धशतक के साथ 9 मैच में 315 रन बना चुके हैं।

क्रिकेट की ताजा ख़बरें (Cricket News in Hindi )पढ़ें हिंदी में और देखें MI Vs PBKS Today IPL Match छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Sports पर. और आईपीएल 2026 अंक तालिका, ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुर author

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटब... और देखें

End of Article