kal ka Match kaun Jeeta(12 February,2026),T20 World Cup 2026, SL vs OMN, ITA vs NEP, IND vs NAM: श्रीलंका, इटली और भारत ने जीते अपने-अपने मुकाबले, जानिए कैसा रहा तीनों मैच का हाल
- Authored by: नवीन चौहान
- Updated Feb 13, 2026, 12:06 AM IST
who Won Yesterday Match, T20 World Cup 2026 kal ka Match kaun Jita, IND बनाम NAM, SL बनाम OMN, ITA बनाम NEP मैच रिजल्ट अपडेट: टी20 विश्व कप 2026 में गुरुवार(12 फरवरी,2026) को तीन मुकाबले खेले गए पहला मुकाबला श्रीलंका और ओमान के बीच कोलंबो में, दूसरा इटली और नेपाल के बीच मुंबई में और तीसरा भारत और नामीबिया के बीच नई दिल्ली में खेला गया। जानिए जानिए कल खेले गए इन तीन मुकाबलों में किस-किस को मिली जीत?
टी20 वर्ल्ड कप 2026 कल का मैच कौन जीता (12 फरवरी, 2026)
kal ka Match kaun Jita, T20 World Cup 2026: टी20 विश्व कप 2026 में गुरुवार(12 फरवरी,2026) को तीन मुकाबले खेले गए पहला मुकाबला श्रीलंका और ओमान के बीच कोलंबो में, दूसरा इटली और नेपाल के बीच मुंबई में और तीसरा भारत और नामीबिया के बीच नई दिल्ली में खेला गया। जानिए जानिए कल खेले गए इन तीन मुकाबलों में किस-किस को मिली जीत?
श्रीलंका बनाम ओमान( SL vs OMN Match Result)
दिन का पहला मुकाबला श्रीलंका और ओमान के बीच कैंडी में खेला गया। मैच में ओमान ने टॉस जीतकर श्रीलंका को पहला बल्लेबाजी का न्यौता दिया। ऐसे में श्रीलंका ने आतिशी बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 225 रन बनाए। श्रीलंका के लिए कुसल मेंडिस 61(45), पवन रत्नायके 60(28) और दसुन शनाका 50(20) रन की पारी खेली। इसके बाद जीत के लिए 226 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ओमान की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 120 रन बना सकी। मोहम्मद नदीम ने ओमान के लिए नाबाद 53 रन की और वसीम अली ने 27 रन की पारी खेली। ओमान के आठ बल्लेबाज दो अंक के आंकड़े को छूने में नाकाम रहे। श्रीलंका के लिए दुष्मंथा चमीर और महीष तीक्ष्णा ने सबसे ज्यादा 2-2 विकेट लिए। वहीं एक-एक सफलता दुनिथ वेलालागे, दुशान हेमंथा औक कमिंदु मेंडिस ने लिए। ये श्रीलंका की टी20 विश्व कप में लगातार दूसरी जीत थी। 28 गेंद में 60 रन की आतिशी पारी खेलने वाले पवन रत्नायके को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
इटली ने नेपाल को रौंदा (ITA vs NEP Match Result)
ग्रुप सी के मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में इटली ने नेपाल को 10 विकेट के अंतर से पटखनी देकर टी20 विश्व कप इतिहास में अपनी पहली जीत दर्ज की। मैच इटली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इटली के गेंदबाजों के सामने इंग्लैंड के खिलाफ अपने प्रदर्शन से सभी को हैरान करने वाली नेपाल की टीम 19.3 ओवर में 123 रन पर सिमट गई। नेपाल के लिए सबसे ज्यादा 27 रन आरिफ शेख ने बनाए। उनके अलावा कप्तान रोहित पोड़ेल ने 23 और आसिफ शेख ने 20 रन की पारी खेली। इटली के लिए सबसे ज्यादा तीन विकेट क्रिस्टन कालुगुमागे ने और दो विकेट बेन मनेंति ने लिए। एक-एक विकेट अली हसन, जेजे स्मुट्स और जसप्रीत सिंह के खाते में गया। इसके जवाब में मोस्का बंधुओं ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से नेपाल को वापसी करने का कोई मौका नहीं दिया और 12.4 ओवर में 124 रन बनाकर 10 विकेट से ऐतिहासिक जीत दर्ज की। जस्टिन मोस्का 44 गेंद में 60 और एंटोनी मोस्का 32 गेंद में 62 रन बनाकर नाबाद रहे। एंटोनी ने अपनी पारी में 5 चौके और तीन छक्के जड़े वहीं एंटोनी मोस्का ने 3 चौके और 6 छक्के जड़े।18 रन देकर 3 विकेट चटकाने वाले क्रिस्टन कालुगमागे को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
भारत ने नामीबिया को रौंदा (IND vs NAM Match Result)
भारत ने नामीबिया को टी20 विश्व कप 2026 के अपने दूसरे मुकाबले में 93 रन के अंतर से मात देकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। भारतीय टीम ने मैच में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 209 रन का स्कोर खड़ा किया।टीम इंडिया नामीबिया के खिलाफ आतिशी शुरुआत के बावजूद 20 ओवर में 9 विकेट पर 209 रन का स्कोर खड़ा कर सकी। टीम इंडिया ने 6.5 ओवर में 100 रन के आंकड़े को पार कर लिया था लेकिन इसके बाद नामीबिया की कसी हुई गेंदबाजी के सामने भारतीय बल्लेबाज खुलकर रन नहीं बना सके और 20 ओवर में 9 विकेट पर 209 रन तक पहुंच सकी। 19वें ओवर में भारत ने तीन विकेट गंवाए। भारत के लिए सबसे ज्यादा 61(24) रन की पारी ईशान किशन और 52(28) रन की पारी हार्दिक पांड्या ने खेली। इनके अलावा तिलक वर्मा ने 25, शिवम दुबे ने 23 और संजू सैमसन ने 22 रन की पारी खेली। नामीबिया के लिए सबसे ज्यादा 4 विकेट कप्तान गेराल्ड इरास्मस ने लिए। इनके अलावा बेन शिकोंगो, जेजे स्मिट और बर्नार्ड स्कॉट्ज के खाते में एक-एक विकेट गया। पारी के अंतिम 2 ओवर में भारतीय टीम केवल 10 रन बना सकी और पांच विकेट गंवा दिए।
116 रन पर ढेर हुआ नामीबिया
इसके जवाब में अच्छी शुरुआत के बाद नामीबिया की टीम 18.1 ओवर में 116 रन पर ढेर हो गई। भारतीय स्पिनर्स ने नामीबिया के बल्लेबाजों को घुटने टेकने के लिए मजबूर कर दिया। नामीबिया का कोई भी बल्लेबाज भारतीय स्पिनर्स का सामना नहीं कर सका। भारत के लिए सबसे ज्यादा तीन विकेट वरुण चक्रवर्ती ने लिए। वहीं दो-दो विकेट हार्दिक पांड्या और अक्षर पटेल ने लिए। एक-एक सफलता अर्शदीप, शिवम दुबे और जसप्रीत बुमराह के खाते में गई। नामीबिया के लिए सबसे ज्यादा 29 रन की पारी ओपनर स्टीनकेंप ने खेली। एक वक्त नामीबिया ने 86 रन 2 विकेट के नुकसान पर 9.1 ओवर में बना लिए थे लेकिन इसके बाद विकेटों की झड़ी लगी हार के साथ ही खत्म हुई। हार्दिक पांड्या को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इस मैच में जीत के बाद भारतीय टीम ग्रुप ए की अंत तालिका में टॉप पर पहुंच गई है।
