Who Won Yesterday IPL Match, कल का मैच कौन जीता?: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 10वें मैच में घरेलू टीमों के मैच जीतने का पिछले 9 मैचों से चल रहा सिलसिला खत्म हो गया। कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को 7 विकेट के अंतर से मात देकर सीजन की दूसरी जीत दर्ज की। आरसीबी ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए विराट कोहली की 59 गेंद में 83 रन की नाबाद पारी की बदौलत 20 ओवर में 6 विकेट पर 182 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके बाद जीत के लिए मिले 183 रन के लक्ष्य को केकेआर ने सुनील नरेन की 22 गेंद में 47 और वेंकटेश अय्यर की 30 गेंद में 50 रन की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत 7 विकेट शेष रहते हासिल कर लिया। जानिए कैसा रहा मैच का हाल?
केकेआर ने जीता टॉस:
केकेआर के कप्तान श्रेयस अय्यर ने चिन्नास्वामी स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी की फैसला किया।खराब रही आरसीबी की शुरुआत:
केकेआर के खिलाफ मुकाबले में आरसीबी की शुरुआत खराब रही। कप्तान फॉफ डुप्लेसी 8 रन बनाकर हर्षित राणा की गेंद पर मिचेल स्टार्क के हाथों लपके गए। इसके साथ ही आरसीबी का स्कोर 2 ओवर में 17 रन पर 2 विकेट हो गया।
विराट ने संभाला मोर्चा:
पहला विकेट जल्दी गंवाने के बाद विराट कोहली ने एक छोर संभाला और कैमरन ग्रीन के साथ मिलकर तेजी से रन बनाए। दोनों ने मिलकर टीम को 5.4 ओवर में 50 रन के पार पुहंचाया। पॉवरप्ले में आरसीबी ने 1 विकेट के नुकसान पर 61 रन खराब शुरुआत से उबरकर बना लिए थे।
पॉवरप्ले के खत्म होने के बाद भी ग्रीन और विराट ने तेजी से रन बनाना जारी रखा लेकिन 9वें ओवर की आखिरी गेंद पर ग्रीन 21 गेंद में 33 रन बनाकर आउट हो गए। इसके साथ ही दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 42 गेंद में 65 रन की साझेदारी का अंत हो गया।
विराट ने जड़ा अर्धशतक:
ग्रीन के आउट होने के बाद विराट कोहली को ग्लेन मैक्सवेल का साथ मिला। विराट ने इसी दौरान अपना अर्धशतक 36 गेंद में 2 चौके और 3 छक्के की मदद से पूरा किया। भाग्य के रथ पर सवार मैक्सवेल के दो कैच छूटे। मैक्सवेस 19 गेंद पर 28 रन बनाकर आउट हुए। लेकिन तब तक आरसीबी ने 100 रन के आंकड़े को पार कर लिया था।
विराट-कार्तिक ने पहुंचाया 182 रन तक
इसके बाद रजत पाटीदार और अनुज रावत ज्यादा देर तक विराट का साथ नहीं दे सके। अंत में दिनेश कार्तिक ने इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में एंट्री की और विराट के साथ मिलकर टीम को 20 ओवर में 6 विकेट पर 182 रन तक पहुंचा दिया। विराट 59 गेंद में 83 और दिनेश कार्तिक 8 गेंद में 20 रन बनाकर नाबाद रहे।
केकेआर को नरेन-साल्ट ने दी आतिशी शुरुआत
जीत के लिए 183 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर को सुनील नरेन और फिल साल्ट की जोड़ी ने आतिशी शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 86 रन की साझेदारी की। दोनों ने 3.3 ओवर में ही टीम को 50 रन के पार पहुंचा दिया। पॉवरप्ले में केकेआर ने बगैर किसी नुकसान के 85 रन बनाकर अपनी जीत की राह आसान कर ली थी।
अर्धशतक से चूके नरेन
86 के स्कोर पर सुनील नरेन को मयंक डागर ने अर्धशतक पूरा नहीं करने दिया और आरसीबी को पहली सफलता दिलाई। नरेन ने 22 गेंद में 47 रन की पारी खेली। उनके आउट होने के बाद वेंकटेश अय्यर साल्ट का साथ देने आए। लेकिन साल्ट भी 20 गेंद में 30 रन बनाकर व्यसाक की गेंद पर लपके गए। 7.5 ओवर में केकेआर का स्कोर 92/2 हो गया।
वेंकटेश और श्रेयस अय्यर के बीच हुई 75 रन की साझेदारी
ऐसे में वेंकटेश अय्यर और श्रेयस अय्यर ने मोर्चा संभाला। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 44 गेंद में 75 रन की साझेदारी की और टीम को जीत के करीब ले गए। इसके बाद वेंकटेश ने अपना अर्धशतक पीठ में दर्द के बावजूद 29 गेंद में 3 चौके और 4 छक्के की मदद से पूरा किया। अय्यर अर्धशतक पूरा करने के बाद यश दयाल की गेंद पर विराट कोहली के हाथों लपके गए। उन्होंने 30 गेंद में 50 रन बनाए। वेंकटेश के आउट होने के बाद जीत की औपचारिकता कप्तान श्रेयस अय्यर ने रिंकू सिंह के साथ मिलकर 16.5 ओवर में 7 विकेट रहते पूरी कर दी। श्रेयस 24 गेंद में 39 और रिंकू सिंह 5 गेंद में 5 रन बनाकर नाबाद रहे।
