क्रिकेट

गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच खेला आईपीएल 2024 का 63वां मुकाबला चढ़ा बारिश की भेंट

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated May 14, 2024, 06:54 PM IST

इंडियन प्रीमियर लीग के 63वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस का सामना कोलकाता नाइटराइडर्स से हुआ। लेकिन यह मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया। इसके बाद ही गुजरात की उम्मीदों पर पानी फिर गया।

Image

मैदान का निरीक्षण करने जाते अंपायर। (फोटो- IPL/BCCI)

दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम में दो चैम्पियन टीम का आमना-सामना होना था, लेकिन बारिश को यह रास नहीं आई। आईपीएल के 63वें मुकाबले में एक बार की चैम्पियन गुजरात टाइटंस और दो बार की चैम्पियन कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच मुकाबला खेला जाना था, लेकिन बारिश के कारण टॉस नहीं हो सका। दोनों टीमों के खिलाफ, फैंस, ग्राउंड स्टाफ से लेकर अन्य लोग बारिश रुकने का इंतजार कर रहे थे। लेकिन काफी देर इंतजार करने के बाद बारिश नहीं रुकी तो फिर बोर्ड ने मैच रद्द करने का फैसला किया और दोनों टीमों को एक-एक अंक दिया।

गुजरात के उम्मीदों पर फिरा पानी

एक बार की चैम्पियन और पिछले साल की रनअप टीम गुजरात टाइटंस की उम्मीदों पर बारिश ने पानी फेर दिया। नए कप्तान शुभमन गिल की कप्तानी में खेलने उतरी गुजरात की टीम को मौजूदा सीजन में 13 मैचों में से 5 मैचों में जीत और 7 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। टीम 11 अंक के साथ पॉइंट टेबल में 8वें नंबर पर है। अब अगर टीम अपना लीग का आखिरी मुकाबला जीत भी जाती है तो फिर प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाएगी।

केकेआर की टीम टॉप पर

गुजरात के खिलाफ मैच रद्द होने के बाद भी श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम पॉइंट टेबल में टॉप पर बरकरार है। टीम को मौजूदा आईपीएल में 13 मैचों में से 9 मैचों में जीत और 3 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। एक मैच बारिश के कारण नहीं खेला जा सका। टीम कुल 19 अंक के साथ टेबल में टॉप पर है।

तीन टीमें प्लेऑफ की रेस से हो चुकी है बाहर

आईपीएल के मौजूदा सीजन के प्लेऑफ की रेस से तीन टीमें बाहर हो चुकी है। पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस, पंजाब किंग्स की टीम के बाद अब गुजरात टाइटंस की टीम भी प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है। मुंबई इंडियंस की टीम को 13 मैचों में से सिर्फ 4 मुकाबले में जीत मिली है, जबकि 9 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। टीम 8 अंक के साथ टेबल में नीचे से दूसरे नंबर पर यानी 9वें नंबर पर है। वहीं, पंजाब किंग्स की टीम को 12 मैचों में से 4 मुकाबले में जीत और 8 मैचों में हार झेलनी पड़ी है। टीम 8 अंक के साथ टेबल में सबसे नीचे यानी 10वें नंबर पर है।

प्लेऑफ की रेस में ये चार टीमें

आईपीएल के 17वें सीजन के प्लेऑफ में ये चार टीमें रेस में हैं। इसमें सबसे पहला नाम श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम कोलकाता नाइटराइडर्स का है। इसके बाद दूसरे नंबर पर संजू सैमसन की कप्तानी वाली टीम राजस्थान रॉयल्स, तीसरे नंबर पर रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली टीम चेन्नई सुपर किंग्स और चौथे नंबर पर पैट कमिंस की कप्तानी वाली टीम सनराइजर्स हैदराबाद टीम है। हालांकि, फाफ डु प्लेसिस की कप्तानी वाली टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर भी प्लेऑफ की रेस में अभी बरकरार है।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article