क्रिकेट

Royal Challengers Bengaluru vs Gujarat Titans, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस मैच में गुजरात ने मारी बाजी, देखें मैच हाइलाइट्स,अवार्ड्स की सभी डिटेल्स

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेले गए मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने 8 विकेट से जीत दर्ज कर ली है। जानिए कैसा रहा मैच के पल पल का हाल?

Image

आरसीबी बनाम गुजरात टाइटंस कल का मैच कौन जीता

गुजरात टाइटंस की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के अपने तीसरे मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम को 8 विकेट से मात दे दी है। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और ये सही साबित हुआ। टीम ने बेंगलुरु के पहले 7 ओवर में ही 4 बड़े विकेट ले लिए थे और आगे भी ये सिलसिला जारी रहा। जिसके चलते टीम 20 ओवर में केवल 169 रन ही बना पाई। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस की टीम ने शुरुआत में ही शुभमन गिल का विकेट गंवा दिया हालांकि बाद में साईं सुदर्शन और जोस बटलर की दमदार पारी की बदौलत आरसीबी को आसानी से मात दे दी।

गुजरात टाइटंस ने जीता टॉस

चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल 2025 के 14वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ टॉस जीतकर गुजरात टाइटंस की टीम ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की खराब शुरुआत

गुजरात टाइटंस के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम की शुरुआत काफी खराब रही। टीम ने पॉवरप्ले में ही 3 बड़े विकेट गंवा दिए। जिसमें दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली, विस्फोटक ओपनर फिल सॉल्ट और तीसरे नंबर के खिलाड़ी देवदत्त पड्डिकल शामिल थे। टीम ने केवल 38 रन बनाए। ये इस सीजन का पॉवरप्ले का दूसरा सबसे छोटा स्कोर है। इससे पहले चेन्नई ने केवल 35 रन बनाए थे।

जितेश शर्मा ने खेली दमदार पारी

आरसीबी को शुरुआती झटकों के बाच छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे जितेश शर्मा ने खराब परिस्थिति में भी लियाम लिविंग्सटन के साथ दमदार पारी खेली। जितेश शर्मा ने केवल 21 गेंदों पर 33 रनों की दमदार पारी खेली और इससे टीम को लय प्रदान कर दी। हालांकि वे साईं किशोर के शिकार बन गए।

लियाम लिविंग्सटन ने जड़ा अर्धशतक

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम के लिए लियाम लिविंग्सटन ने दमदार पारी खेलते हुए अर्धशतक जड़ा और टीम के स्कोर को आगे की ओर ले गए। उनकी पारी की बदौलत टीम एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच पाई। लिविंग्सटन ने केवल 40 गेंदों पर 54 रन बनाए और इस दौरान 5 बड़े छक्के जड़ दिए।

टिम डेविड ने किया धमाकेदार अंत

आरसीबी के लिए विस्फोटक बल्लेबाज टिम डेविड ने धमाकेदार अंत किया। टिम डेविड ने केवल 18 गेंदों पर 32 रन बनाए और इस दौरान तीन चौके और 2 छक्के जड़ दिए। इसके चलते आरसीबी का स्कोर 169 रनों तक पहुंच गया।

गुजरात टाइटंस की संभली हुई शुरुआत

170 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस की टीम की शुरुआत संभली हुई रही। टीम ने पॉवरप्ले में 42 रन बनाए। इस दौरान टीम को एक बड़ा झटका लग गया । दरअसल टीम के कप्तान शुभमन गिल आउट हो गए थे। लेकिन साईं सुदर्शन ने पारी को संभाले रखा था।

साईं सुदर्शन ने खेली दमदार पारी

गुजरात टाइटंस के लिए ओपनिंग करने आए साईं सुदर्शन ने दमदार पारी खेली है। साईं सुदर्शन ने 49 रनों की दमदार पारी खेली और इस दौरान 7 चौके और एक छक्का जड़ा। उन्होंने जोस बटलर के साथ भी अर्धशतकीय साझेदारी की।

जोस बटलर ने खेली मैच विनिंग पारी

गुजरात टाइटंस के कप्तान जोस बटलर के विकेट के बाद बल्लेबाजी करने उतरे जोस बटलर ने आते से ही प्रहार करना शुरू कर दिया। बटलर ने अर्धशतक जड़ा और तेजी से रन बनाते हुए टीम को जीत की ओर ले गए।

रदरफोर्ड ने भी दिखाया दमखम

गुजरात टाइटंस की तरफ से फिनिशर रदरफोर्ड ने भी धमाकेदार पारी खेली और केवल 18 गेंदों पर 30 रन बनाकर मैच को समाप्त कर दिया। रदरफोर्ड ने भी आखिरी गेंद पर मैच विनिंग सिक्स मारा और गुजरात को बेहतर रनरेट के साथ मैच फिनिश करने में मदद की।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन-

आरसीबी की प्लेइंग इलेवन-

फिलिप सॉल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जीतेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल

गुजरात टाइटंस की प्लेइंग इलेवन-

साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, अरशद खान, राशिद खान, रविस्रीनिवासन साई किशोर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, ईशांत शर्मा

प्लेयर ऑफ द मैच

इस मैच में 3 बड़े विकेट लेकर आरसीबी की हालत खराब करने वाले मोहम्मद सिराज को प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया है।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article