क्रिकेट

IND vs AFG U19 Toss Live: भारत-अफगानिस्तान अंडर-19 विश्व कप सेमीफाइनल, टॉस कौन जीता

India U19 vs Afghanistan U19 Toss Live: भारत और अफगानिस्तान के बीच आज (4 February 2026) अंडर-19 विश्व कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच खेला जा रहा है। इंग्लैंड की टीम ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर पहले ही फाइनल में जगह बना ली है। आज भारत-अफगानिस्तान में जो जीता वो फाइनल में इंग्लैंड से टकराएगा। यहां जानिए इस मैच में टॉस कौन जीता।

IND U19 vs AFG U19 World Cup Semi Final Toss LIVE, Who Won The Toss Today Match

भारत-अफगानिस्तान अंडर-19 विश्व कप सेमीफाइनल में टॉस कौन जीता

KEY HIGHLIGHTS
  • आईसीसी अंडर-19 विश्व कप 2026 दूसरा सेमीफाइनल
  • आज विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल में भारत-अफगानिस्तान मैच
  • भारत-अफगानिस्तान अंडर-19 विश्व कप सेमीफाइनल का टॉस कौन जीता

IND U19 vs AFG U19 Toss Live: आईसीसी अंडर-19 विश्व कप 2026 में आज दूसरा सेमीफाइनल मैच खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम का मुकाबला अफगानिस्तान अंडर-19 टीम (India vs Afghanistan U19) से होने जा रहा है। पहले सेमीफाइनल मुकाबले में मंगलवार को इंग्लैंड की टीम ने ऑस्ट्रेलियाई अंडर-19 टीम को मात देकर फाइनल में स्थान पक्का कर लिया है। आज भारत और अफगानिस्तान सेमीफाइनल मैच का विजेता विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड अंडर-19 क्रिकेट टीम से खिताब के लिए टकराएगा। आज सभी की नजरें एक बार फिर भारतीय ओपनर वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) पर टिकी होंगी। आइए यहां जानते हैं टॉस का समय और कौन जीता टॉस।

भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम की अगुवाई आयुष म्हात्रे (Ayush Mhatre) कर रहे हैं, जबकि अफगानिस्तान अंडर-19 टीम की कमान महबूब खान (Mahboob Khan) के हाथों में है। भारतीय टीम ने अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक एक भी मुकाबला नहीं गंवाया। भारत ने ग्रुप स्टेज के अपने तीनों मुकाबले जीतने के बाद सुपर-6 चरण में पहले जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम को शिकस्त दी और उसके बाद चिर-प्रतिद्वंदी पाकिस्तान अंडर-19 टीम को मात देकर सेमीफाइनल में अपना स्थान सुनिश्चित किया।

भारत बनाम अफगानिस्तान अंडर-19 विश्व कप सेमीफाइनल मैच के टॉस का समय क्या है? (IND U19 vs AFG U19 Toss Time)

भारत और अफगानिस्तान के बीच आज के अंडर-19 विश्व कप सेमीफाइनल मैच का टॉस 12.30 बजे होगा।

भारत-अफगानिस्तान सेमीफाइनल मैच कहां हो रहा है? (IND U19 vs AFG U19 Semi-Final Match Venue)

भारत बनाम अफगानिस्तान के बीच आज का मुकाबला क्वींस स्पोर्ट्स क्लब बुलावायो क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

भारतीय अंडर-19 टीम और अफगानिस्तान अंडर-19 टीम के बीच विश्व कप सेमीफाइनल में आज का टॉस किसने जीता? (IND U19 vs AFG U19 Who Won The Toss Today)

भारत और अफगानिस्तान के बीच आज के अंडर-19 विश्व कप सेमीफाइनल मैच का टॉस अफगानिस्तान ने जीता है और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। भारत पहले गेंदबाजी करने उतरेगा।

अंडर-19 विश्व कप 2026 में भारत और अफगानिस्तान की पूरी टीमें (India And Afghanistan Under-19 World Cup 2026 Squads)

भारत की टीम: आयुष म्हात्रे (कप्तान), आरोन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू, वेदांत त्रिवेदी, कनिष्क चौहान, आरएस अंबरीश, खिलन पटेल, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन, किशन कुमार सिंह, हरवंश पंगालिया, उद्धव मोहन और मोहम्मद एनान।

अफगानिस्तान की टीम: महबूब खान (कप्तान), खालिद अहमदजई, उस्मान सादात, फैसल खान शिनोजादा, उजैरुल्लाह नियाजी, अजीजुल्लाह मियाखिल, नूस्तानी ओमरजाई, अब्दुल अजीज, रूहल्लाह अरब, वाहिदुल्लाह जादरान, नाजीफुल्ला अमीरी, खातिर स्तानिकजई, सलाम खान, अकिल खान और जैतुल्लाह शाहीन।

इंडिया और अफगानिस्तान की अंडर-19 टीमों के बीच U19 विश्व कप 2026 का सेमीफाइनल मैच कब शुरू होगा? (IND vs AFG U19 Super-6 Match Timing)

भारत और अफगानिस्तान के बीच U19 विश्व कप 2026 का सेमीफाइनल मैच भारतीय समय के मुताबिक दोपहर 1:00 बजे से शुरू होगा। मैच का टॉस दोपहर 12:30 बजे होगा।

भारत-अफगानिस्तान अंडर-19 विश्व कप सेमीफाइनल मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग भारत में कहां देखें? (IND vs AFG U19 Match Live Streaming)

भारतीय अंडर-19 टीम और मेजबान अफगानिस्तान अंडर-19 टीम के बीच अंडर19 विश्व कप के सेमीफाइनल के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप जियोहॉटस्टार (JioHotstar) ऐप और वेबसाइट पर देख पाएंगे।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थी author

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और... और देखें

End of Article