क्रिकेट

SRH vs DC IPL 2026 Aaj ka Toss LIVE: टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करेगी दिल्ली कैपिटल्स

SRH vs DC IPL 2026 Toss LIVE, Sunrisers Hyderabad vs Delhi Capitals Timing Today Match (सनराइजर्स हैदराबाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स आज का टॉस कौन जीता) Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 21 अप्रैल, 2026: आईपीएल में आज सनराइजर्स हैदराबाद का सामना दिल्ली कैपिटल्स से है।

Image

आज का टॉस कौन जीता (साभार-X)

SRH vs DC IPL 2026 Toss LIVE: इंडियन प्रीमियर लीग में आज सनराइजर्स हैदराबाद का सामना दिल्ली कैपिटल्स से हो रहा है, जहां दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। यह मुकाबला राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। प्वाइंट्स टेबल की बात करें तो फिलहाल दिल्ली कैपिटल्स की टीम 5 मैच में 3 मुकाबला जीतकर 5वें जबकि सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 6 मैच में 3 मुकाबला जीतकर चौथे पोजिशन पर है। हैदराबाद की टीम लगातार दो मुकाबला जीतकर यहां पहुंची है जबकि दिल्ली कैपिटल्स ने पिछले मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी को टक्कर दी थी।

टॉस में क्या कहते हैं SRH और DC के आंकड़े

अब तक खेले गुए कुल 26 मैच में दिल्ली ने 15 बार जबकि हैदराबाद ने 11 बार टॉस जीते हैं। 15 में से 8 बार दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी चुनी है और 7 बार उसने गेंदबाजी चुनी है। हैदराबाद ने 11 में से 6 बार पहले बल्लेबाजी चुनी है और 5 बार गेंदबाजी चुनी है। दोनों टीम 4-4 बार टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जीत दर्ज करने में कामयाब रही।

कब शुरू होगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2026 का यह मैच (SRH vs DC Match Timing)

सनराइजर्स हैदराबाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2026 का यह मैच वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में शाम साढ़े सात बजे शुरू होगा।

कितने बजे होगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच का टॉस (SRH vs DC Match Toss Timing)

सनराइजर्स हैदराबाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच का टॉस शाम 7.00 बजे हो गया।

कौन जीता सनराइजर्स हैदराबाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स आज के मैच का टॉस (Who Won Today SRH vs DC Match Toss)

सनराइजर्स हैदराबाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबले में टॉस दिल्ली कैपिटल्स ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

आज के मैच में दिल्ली और हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन

हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन (SRH Playing XI)- अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, नितीश रेड्डी, अनिकेत वर्मा, सलिल अरोरा, लियाम लिविंगस्टोन/हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, प्रफुल हिंगे, साकिब हुसैन, एहसान मलिंगा।

दिल्ली की प्लेइंग इलेवन (DC Playing XI)- केएल राहुल, पथुम निसांका, नितीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल, आकिब नबी, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, मुकेश कुमार, टी नटराजन।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article