क्रिकेट

आईपीएल के 15वें मुकाबले में आरसीबी ने जीता टॉस

Aaj ka Toss koun Jeeta, RCB vs LSG: आईपीएल के 15वें मुकाबले में आरसीबी का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से होगा। लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम जीत कर यहां पहुंची है जबकि आरसीबी को कोलकाता के खिलाफ हार मिली थी।

Image

निकोलस पूरन और विराट कोहली (साभार-IPL)

RCB vs LSG Toss Updates, Aaj ka Toss koun Jeeta: आईपीएल के 15वें मुकाबले में आरसीबी और लखनऊ की टीम आमने-सामने है। यह मुकाबला आरसीबी अपने घर पर यानी एम चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में खेल रही है, जहां आरसीबी के कप्तान फाफ डुप्लेसी ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

आरसीबी के लिए यह तीसरा मुकाबला है जबकि लखनऊ की टीम दूसरी बार उतरेगी। लखनऊ ने पहला मुकाबला अपने घर पर पंजाब के खिलाफ जीता था। दोनों टीम अब तक इस लोकप्रिय लीग में आज से पहले केवल 4 बार खेली है, जिसमें 3 बार आरसीबी ने जीत दर्ज की है और केवल एक मुकाबला लखनऊ के हाथ लगी है।IPL 2024, RCB vs LSG Live Cricket Score

आरसीबी की प्लेइंग इलेवन (RCB Playaing 11 Today Match)

विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), कैमरन ग्रीन, ग्लेन मैक्सवेल, रजत पाटीदार, दिनेश कार्तिक, अनुज रावत (विकेटकीपर), मयंक डागर, रीस टॉप्ली, मोहम्मद सिराज, यश दयाल

लखनऊ सुपर जायंट्स प्लेइंग इलेवन- LSG Playing 11 Today Match)

क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), केएल राहुल (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, क्रुणाल पंड्या, रवि बिश्नोई, यश ठाकुर, नवीन-उल-हक, मयंक यादव
End of Article