Ind Vs USA T20 Toss LIVE: टी20 वर्ल्ड कप में सूर्या एंड कंपनी अपने अभियान की शुरुआत मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में कर रही है। टीम इंडिया के सामने यूएसए की टीम है जहां यूएसए ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। यह मुकाबला शाम 7 बजे शुरू होगा जबकि इसका टॉस 6.30 बजे होगा। टीम इंडिया की कमान सू्र्यकुमार यादव के पास है जबकि यूएसए का नेतृत्व भारतीय मूल के मोनांक पटेल कर रहे हैं। यह पहला मौका है जब टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया अपने 3 दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली, रोहित शर्मा और रवींद्र जडेजा के बिना उतरेगी। भारतीय टीम की टॉप ऑर्डर बल्लेबाज खतरनाक फॉर्म में हैं और फैंस के लिए इस मैच को देखने का सबसे बड़ा कारण यही होना वाला है। दूसरी तरफ यूएसए के सौरभ नेत्रवलरकर और मोनांक पटेल पर सबकी नजर रहेगी। टीम इंडिया इस बड़े मंच पर किसी टीम को हल्के में लेने की भूल नहीं करेगी। अमेरिकी टीम ने पिछले साल नौ में से आठ मैच जीते हैं और टी20 विश्व कप से पहले श्रीलंका में तीन सप्ताह के शिविर में भाग भी लिया है। ऐसे में फैंस एक शानदार मुकाबले की उम्मीद कर रहे हैं।
कब होगा भारत और यूएसए के बीच टी20 वर्ल्ड कप का मैच (IND vs USA Match Date)
भारत और यूएसए के बीच टी20 वर्ल्ड कप का मैच शनिनवार, 7 फरवरी को होगा।
कितने बजे शुरू होगा भारत और यूएसए के बीच टी20 वर्ल्ड कप का मैच (IND vs USA Match Timing)
भारत और यूएसए के बीच टी20 वर्ल्ड कप का मैच भारतीय समयनुसार शाम 7 बजे होगा।
कितने बजे होगा भारत और यूएसए के बीच टी20 वर्ल्ड कप के मैच का टॉस (IND vs USA Match Toss Time)
भारत और यूएसए के बीच टी20 वर्ल्ड कप का मैच का टॉस शाम 6.30 बजे होगा।
भारत और यूएसए के बीच मैच का टॉस ककौन जीता (Who Win Ind vs USA T20 World Cup Match Toss)
भारत और यूएसए के बीच मैच का टॉस यूएसए ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
भारत और अमेरिका की टीम (India vs United States of America Squad)
भारत की टीम :
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), ईशान किशन, संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव,मोहम्मद सिराज,वरुण चक्रवर्ती।
अमेरिका की टीम:
मोनांक पटेल (कप्तान ), आंद्रिस गौस, साइतेजा एम, शायन जहांगीर, हरमीत सिंह, शेहान जयसूर्या, संजय कृष्णमूर्ति, मिलिंद कुमार, मोहम्मद मोहसिन, शुभम रंजने, शाडले वान शाकविक, अली खान, जसदीप सिंह, नोस्तुश केनिजे, सौरभ नेत्रवलकर ।
आज के मैच की प्लेइंग इलेवन -
यूएसए प्लेइंग इलेवन-सैतेजा मुक्कामल्ला, एंड्रीज़ गौस (विकेटकीपर), मोनांक पटेल (कप्तान), मिलिंद कुमार, संजय कृष्णमूर्ति, हरमीत सिंह, शुभम रंजने, मोहम्मद मोहसिन, शैडली वान शल्कविक, सौरभ नेत्रावलकर, अली खान
भारत की प्लेइंग इलेवन- अभिषेक शर्मा, ईशान किशन(विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, वरुण चक्रवर्ती।
