क्रिकेट

IND Vs SA 3rd ODI Toss LIVE: दो साल बाद वनडे में टीम इंडिया ने जीता टॉस, चुनी पहले गेंदबाजी

Ind Vs SA 3rd ODI Toss LIVE, India Vs South Africa Timing Today Match (भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका आज का टॉस कौन जीता) Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 6 December 2025:

Image

आज का टॉस कौन जीता (साभार-ICC)

Who Won the Toss Today, भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका आज का टॉस कौन जीता, Ind Vs SA 3rd ODI Toss LIVE: विशाखापट्टम में भारत और साउथ अफ्रीका दोनों के पास सीरीज जीतने का मौका है जहां 20 मैच के बाद पहली बार टीम इंडिया ने टॉस जीता है। पहला मुकाबला गंवाने के बाद मेहमान टीम ने दूसरे वनडे में धमाकेदार वापसी करते हुए रिकॉर्ड तोड़ जीत हासिल की थी। तेंबा बावुमा के पास टेस्ट के बाद अब वनडे सीरीज भी अपने नाम करने का सुनहरा मौका है। इससे पहले टीम इंडिया 1986-87 में पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट और वनडे सीरीज हारी थी। साउथ अफ्रीका के पास इस दोहराना का मौका है, तो वहीं भारत टेस्ट सीरीज में हार पर जीत का मरहम लगाने के प्रयास में उतरेगी। टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर यह है कि उसके टॉप ऑर्डर बल्लेबाज अच्छी लय में हैं।

2019 के बाद से यह विशाखापत्तनम में तीसरा वनडे है। इस मैदान पर टीम इंडिया का मिला-जुला रिकॉर्ड रहा है। एक तरफ जहां दिसंबर 2019 में उसने वेस्टइंडीज के खिलाफ रिकॉर्ड 387 रन बनाए थे तो दूसरी तरफ मार्च 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 117 रन ढेर भी हो गई थी। यहां का तापमान रांची और रायपुर से ज़्यादा गर्म है लेकिन फिर भी क्रिकेट के लिए आदर्श रहेगा। टॉस की भूमिका की बात करें तो यहां भी टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला सही रहेगा क्योंकि बाद में ओस गेंदबाजी में दिक्कत पैदा कर सकती है। भारत लगातार 20 टॉस हार चुका है।

भारत बनाम साउथ अफ्रीका टॉस का समय (IND vs SA Toss Time)

भारत बनाम साउथ अफ्रीका के बीच आज के मैच का टॉस दोपहर 1 बजे हुआ।

भारत बनाम साउथ अफ्रीका टॉस की जगह (IND vs SA Toss Venue)

भारत बनाम साउथ अफ्रीका के बीच आज का मुकाबला विशाखापट्टनम क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

भारत बनाम साउथ अफ्रीका आज का टॉस किसने जीता (IND vs SA Toss Win Today)

भारत बनाम साउथ अफ्रीका के बीच आज का मैच के टॉस केएल राहुल ने जीता।

भारत और साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन-

भारत की प्लेइंग इलेवन- यशवी जयसवाल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा, केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा।

साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन-

रियान रिकेल्टन, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), टेम्बा बावुमा (कप्तान), मैथ्यू ब्रीट्ज़के, एडेन मार्करम, डेवाल्ड ब्रेविस, मार्को यान्सेन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, ओटनील बार्टमैन

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article