Delhi Capitals vs Mumbai Indians Today Match: आईपीएल 2026 में आज पहला डबल हेडर मुकाबला खेला जाएगा। दोपहर को होने वाले आईपीएल के आठवें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC) का सामना मुंबई इंडियंस (MI) से दिल्ली में है। दोनों टीमें अपना पहला मैच जीतकर दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम पहुंची हैं। यह दिल्ली का होम ग्राउंड है। दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
मुंबई की तरफ से टॉस के लिए हार्दिक की जगह सूर्या मैदान पर आए। सूर्या ने टॉस के समय बताया कि हार्दिक इंजर्ड हैं। उनकी जगह दीपक चाहर को टीम में शामिल किया है। दिल्ली ने प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है। मुंबई ने तीन बदलाव किए हैं।
दोनों टीमों के आपसी रिकॉर्ड की बात की जाए तो अभी तक दोनों के बीच कुल 37 मुकाबले खेल गए हैं। इसमें मुंबई ने 21 तो दिल्ली ने 16 बार बाजी मारी है। वहीं, 2022 से हुए अब तक के सात मुकाबलों में MI, 5-2 से आगे है। उन्होंने पिछले सीजन में DC के खिलाफ अपने दोनों मुकाबले जीते थे। दिल्ली में दोनों टीमों के बीच हुए पिछले चार मुकाबलों में भी MI 3-1 से आगे है। कुल मिलाकर MI का पलड़ा भारी है।
कब शुरू होगा दिल्ली कैपटिल्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2026 का 8वां मैच (DC vs MI Match Timing)
दिल्ली कैपटिल्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2026 का 8वां मैच अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में दोपहर साढ़े तीन बजे से शुरू होगा।
कितने बजे होगा दिल्ली कैपटिल्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच मैच का टॉस (DC vs MI Match Toss Timing)
दिल्ली कैपटिल्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच मैच का टॉस दोपहर 3.00 बजे हो गया।
कौन जीता दिल्ली कैपटिल्स बनाम मुंबई इंडियंस आज के मैच का टॉस (Who Won Today DC vs MI Match Toss)
दिल्ली कैपटिल्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबले में दिल्ली ने टॉस जीता और गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
