क्रिकेट

DC vs CSK IPL 2026 Aaj ka Toss LIVE: टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करेगी दिल्ली कैपिटल्स

DC vs CSK IPL 2026 Toss LIVE, Delhi Capitals vs Chennai Super Kings Timing Today Match (चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स आज का टॉस कौन जीता) Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 5 मई, 2026: आईपीएल में आज चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला है।

Image

आज का टॉस कौन जीता (साभार-X)

DC vs CSK IPL 2026 Toss LIVE: इंडियन प्रीमियर लीग के 48वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना दिल्ली कैपिटल्स से हो रहा हैं जहां दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। यह मुकाबला दिल्ली के होमग्राउंड यानी अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। प्वाइंट्स टेबल में फिलहाल दिल्ली कैपिटल्स की टीम 7वें नंबर पर है और उसने 9 में से 4 मुकाबला जीता है, वहीं चेन्नई सुपर किंग्स ने भी 9 में 4 मुकाबला जीता है, लेकिन कम नेट रन रेट के कारण वो दिल्ली से एक पायदान नीचे है।

टॉस में कैसा है दोनों टीम का रिकॉर्ड

दोनों टीम अब तक 32 बार एक दूसरे से भिड़ी है, जिसमें से 15 बार सिक्का दिल्ली के पक्ष में उछला है जबकि 17 बार चेन्नई ने टॉस जीता है। 15 में से दिल्ली ने 5 बार बैटिंग और 10 बार बॉलिंग चुनी है, जबकि चेन्नई ने 7 बार फील्डिंग और 10 बार बैटिंग चुनी है। 6 बार दिल्ली ने टॉस जीतकर मैच जीता है जबकि चेन्नई ने यह काम 11 बार किया है। इसके अलावा 3 बार दिल्ली ने बैटिंग चुनकर और 3 बार बॉलिंग चुनकर मैच जीता है जबकि चेन्नई ने 6 बार बैटिंग और 5 बार बॉलिंग चुनकर मैच जीता है।

कब शुरू होगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2026 का यह मैच (DC vs CSK Match Timing)

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2026 का यह मैच वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में शाम साढ़े सात बजे शुरू होगा।

कितने बजे होगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच का टॉस (DC vs CSK Match Toss Timing)

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच का टॉस शाम 7.00 बजे हो गया।

कौन जीता चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स आज के मैच का टॉस (Who Won Today DC vs CSK Match Toss)

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबले में टॉस दिल्ली ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

आज के मैच में प्लेइंग इलेवन-

दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग इलेवन): केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, करुण नायर, ट्रिस्टन स्टब्स, नितीश राणा, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, लुंगी एन्गिडी, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, टी नटराजन

चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग इलेवन): संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, अकील हुसैन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मुकेश चौधरी, गुरजपनीत सिंह।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article