क्रिकेट

IND vs NZ Final: फाइनल जीतेगी इंडिया, आमिर ने क्यों दिया ऐसा बयान; सच्चाई जान उड़ जाएंगे होश-VIDEO

India vs New Zealand Final: T20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच अहमदाबाद में खेला जाएगा। भारत और न्यूजीलैंड आमने-सामने होंगे। फाइनल मुकाबले से पहले चैंपियन कौन होगा, इसकी चर्चा तेज हो गई है। ऐसे में पाकिस्तान के पूर्व तेज मोहम्मद आमिर ने अपना सुर बदल लिया है। इसके पीछे भी उनका शैतानी दिगाम है।

Image

मोहम्मद आमिर ने मारी पलटी।

IND vs NZ Final: भारत और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। टूर्नामेंट के इतिहास में दोनों टीमें पहली बार फाइनल में एक दूसरे से भिडेंगी। इससे पहले दोनों के बीच टी20 वर्ल्ड कप में तीन मुकाबले हुए हैं, जिसमें कीवी टीम ने बाजी मारी है। भारत इस आंकड़े को बदलने उतरेगा।

फाइनल की चर्चा जितनी भारत में है। उतनी ही चर्चा पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी है। वहां के पूर्व क्रिकेटरों ने फाइनल मैच को लेकर बड़े-बड़े दावें किए हैं। अपनी भविष्यवाणियों के लिए ट्रोल रहने वाले पूर्व तेज गेंद मोहम्मद आमिर ने अपने सुर बदले लिए हैं। उन्होंने टीम इंडिया को लेकर फिर बेतुकी भविष्यवाणी की है।

आमिर ने भारत का क्यों किया समर्थन

जियो न्यूज के शो हंसना मना है में होस्ट ताबिश हाशमी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक शख्स आमिर से पूछता है कि कौन चैंपियन बनेगा। इस पर ताबिश, आमिर का हाथ पकड़कर कहते हैं कि कसम है आपको इंडिया जीतेगा ये बोल दीजिए। इसके बाद आमिर पूरे जोश में बोलते हैं कि इंडिया जीतेगा।

सुपर-8 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत की हार के बाद आमिर ने बयान दिया था कि टीम इंडिया सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाएंगी। जबकि इसका उलटा हुआ है। वहीं, अहमद शहजाद ने ही शो में आमिर का विरोध किया था। इसके बाद भारत ने सेमीफाइनल में जगह बनाकर आमिर की भविष्यवाणी गलत साबित कर दी।

आमिर की भविष्यवाणी हुई गलत

दरअसल, मोहम्मद आमिर ने जब भी भविष्यवाणी की है, तो उसका उलटा ही टूर्नामेंट में हुआ है। अब भारत को हराने के लिए आमिर भारत का साथ दे रहे हैं। ताकि इसका उलटा हो। हालांकि, जियो न्यूज के शो 'हंसना मना है' में आमिर ने फिर अपना पाला बदला और न्यूजीलैंड को चैंपियन बना दिया।

कार्यक्रम के मेहमानों, मोहम्मद आमिर, अहमद शहजाद और राशिद लतीफ से फाइनल को लेकर सवाल किया कि कौन चैंपियन बनेगा। ताबिश हाशमी ने पूछा कि भारत पहले गेंदबाजीं करता है या भारत पहले बल्लेबाजी करता है तो कौन सी टीम विजेता बनेगी। इस पर आमिर ने दोनों ही कंडीशन में कहा- न्यूजीलैंड। वहीं राशिद लतीफ और अहमद शहजाद ने भारत को चैंपियन मना है।

शो में मारी पलटी

मोहम्मद आमिर ने अपने तर्क के पीछे कहा कि दोनों की बल्लेबाजी लगभग ऐसी है, लेकिन न्यूजीलैंड की गेंदबाजी बेहतर है। भारत की तरफ से बुमराह ही केवल गेंदबाजी में उम्दा करते आ रहे हैं। मोहम्मद आमिर इससे पहले अपनी भविष्यवाणी के लिए खूब ट्रोल हुए हैं।

    Umesh Kumar
    उमेश कुमारauthor

    उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

    और पढ़ें
    End of Article