CSK vs GT, Chennai Super Kings vs Gujarat Titans Aaj ka match kaun jitega: इंडियन प्रीमियर लीग का 59वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा। प्लेऑफ की रेस से लगभग बाहर हो चुकी गुजरात टाइटंस के लिए यह मुकाबला जहां अपनी साख बचाने की लड़ाई है तो वहीं चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के लिए यह मुकाबला करो या मरो वाला है। प्वाइंट्स टेबल की बात करें तो 11 मैच में 6 जीत के साथ चेन्नई की टीम 12 अंक के साथ चौथे पायदान पर है। वहीं गुजरात की टीम 11 मैच में 4 जीत के साथ सबसे नीचे है।
दूसरी बार भिड़ेगी दोनों टीम
यह रिवेंज वीक है और गुजरात के पास पिछली हार का बदला लेने का सुनहरा मौका है। इस सीजन दूसरी बार दोनों टीम एक दूसरे से भिड़ेगी। पहले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात को 63 रन से हराया था। इस मुकाबले में चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 206 रन बनाए थे और गुजरात की टीम को 143 रन पर रोक दिया था।
हेड टू हेड में दोनों टीम
हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो मुकाबला कांटे का रहा है। अब तक दोनों टीम इस लीग में 6 बार भिड़ चुकी है जिसमें से 3 मुकाबला चेन्नई के पक्ष में और इतना ही मुकाबला गुजरात के पक्ष में गया है। इस सीजन की बात करें तो चेन्नई का पलड़ा भारी नजर आ रहा है।
विन प्रीडिक्शन में चेन्नई का पलड़ा भारी
हेड टू हेड में भले दोनों टीम के बीच मुकाबला कांटे का रहा है, लेकिन विन प्रीडिक्शन में चेन्नई की टीम भारी नजर आ रही है। गूगल के विन प्रीडिक्शन के अनुसार इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के जीतने का प्रतिशत 57 है जबकि गुजरात की जीत का प्रतिशत 43 है।
