क्रिकेट

कौन हैं सुभादीप घोष? जिनकी गौतम गंभीर की कोचिंग स्टाफ में हो सकती है एंट्री, टी दिलीप को कर सकते हैं रिप्लेस

बीसीसीआई सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने मंगलवार को कन्फर्म किया कि इंग्लैंड के खिलाफ भारत के व्हाइट-बॉल टूर के खत्म होने के बाद, असिस्टेंट कोच रयान टेन डोशेएट और फील्डिंग कोच टी दिलीप के कॉन्ट्रैक्ट को आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। भारतीय बोर्ड पहले से ही गौतम गंभीर के सपोर्ट स्टाफ में खाली जगह को भरने की तैयारी कर रहा है और उम्मीद है कि श्रीलंका के खिलाफ भारत के आने वाले दो-टेस्ट मैचों के टूर से पहले नए फील्डिंग कोच का ऐलान कर दिया जाएगा।

Image

सुभादीप घोष ले सकते हैं टी दिलीप की जगह। फाइल फोटो

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। श्रीलंका के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज के दौरान भारतीय कोचिंग स्टाफ में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने पुष्टि की है कि असिस्टेंट कोच रयान डोशेएट और फील्डिंग कोच टी दिलीप का अनुबंध समाप्त हो गया है और उनका कॉन्ट्रैक्ट आगे नहीं बढ़ाने का फैसला भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने लिया है। ऐसे में टी दिलीप की जगह लेने वाले उम्मीदवारों में एक नाम जो सबसे आगे चल रहा है वो है सुभादीप घोष का।

भारतीय क्रिकेट बोर्ड पहले से ही गौतम गंभीर के सपोर्ट स्टाफ में खाली जगह को भरने की तैयारी कर रहा है और उम्मीद है कि श्रीलंका के खिलाफ भारत के आने वाले दो-टेस्ट मैचों के टूर से पहले नए फील्डिंग कोच का ऐलान कर दिया जाएगा। दिलीप की जगह लेने के लिए भारत की महिला टीम और 'A' टीम के सपोर्ट स्टाफ मेंबर रहे सुभादीप घोष सबसे आगे चल रहे हैं।

कौन हैं सुभादीप घोष

पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, BCCI ने गंभीर की कोचिंग टीम में खाली जगह के लिए दो या तीन नामों पर चर्चा की है, लेकिन लिस्ट में सुभादीप घोष पहले स्थान पर हैं। भारतीय क्रिकेट सिस्टम की उन्हें अच्छी जानकारी है, जो उनके पक्ष में जा सकती है। असम और रेलवे के लिए खेलने वाले इस पूर्व फर्स्ट-क्लास क्रिकेटर ने कोचिंग में आने से पहले 17 फर्स्ट-क्लास मैच और उतने ही लिस्ट-A मैच खेले हैं।

घोष पिछले छह-सात सालों से भारतीय क्रिकेट सेटअप का हिस्सा रहे हैं। जब राहुल द्रविड़ नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) में थे, उन्होंने अंडर-19 और सीनियर महिला टीमों के साथ काम किया है। हाल ही में श्रीलंका दौरे पर इंडिया A के सपोर्ट स्टाफ का भी हिस्सा रहे थे। 57 साल के घोष अभी आईपीएल फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स के फील्डिंग कोच हैं।

क्या कहा बीसीसीआई सचिव ने

सैकिया ने पीटीआई को बताया, भारतीय मेंस टीम के साथ असिस्टेंट रयान का दो साल का कॉन्ट्रैक्ट 10 जून को खत्म हो गया। फील्डिंग कोच टी दिलीप, जिन्हें एक साल का एक्सटेंशन दिया गया था, उनका कॉन्ट्रैक्ट भी 8 जून को खत्म हो गया। वे भारत के यूनाइटेड किंगडम दौरे के अंत तक बने रहे। हालांकि, BCCI अब उन्हें कोई एक्सटेंशन नहीं दे रहा है। इस्तीफा स्वीकार करने का कोई सवाल ही नहीं है, क्योंकि कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो चुका है। हम अभी दो-तीन नामों पर बातचीत कर रहे हैं और उम्मीद है कि एक-दो दिन में डिटेल्स फाइनल हो जाएंगी। श्रीलंका दौरे के लिए भारत को नया फील्डिंग कोच मिलेगा।

    Umesh Kumar
    उमेश कुमारauthor

    उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

    और पढ़ें
    End of Article