क्रिकेट

IND vs NZ: कौन हैं क्रिस्टियन क्लार्क? दूसरे ही वनडे मैच में बिखेर दी विराट कोहली की गिल्लियां

राजकोट में भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन वनडे मैच की सीरीज का दूसरा मैच खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत के लिए रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने पारी की शुरुआत की। रोहित शर्मा 24 रन बनाकर जल्दी पवेलियन लौट गए। कप्तान गिल ने 56 रन बनाकर अपना विकेट गंवाया।

Kristian Clarke

क्रिस्टियन क्लार्क ने मचाई तबाही। फोटो-AP

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पहला मैच जीतकर आत्मविश्वास के साथ राजकोट में उतरी भारतीय टीम का टॉप ऑर्डर दूसरे वनडे में ध्वस्त हो गया। न्यूजीलैंड के क्रिस्टियन क्लार्क ने दो बड़े विकेट लेकर टीम इंडिया के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी। इसमें एक विकेट विराट कोहली का भी शामिल रहा जो लगभग 5 साल के बाद वनडे में नंबर-वन बल्लेबाज बने हैं।

राजकोट में भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन वनडे मैच की सीरीज का दूसरा मैच खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत के लिए रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने पारी की शुरुआत की। रोहित शर्मा 24 रन बनाकर जल्दी पवेलियन लौट गए। कप्तान गिल ने 56 रन बनाकर अपना विकेट गंवाया।

क्रिस्टियन क्लार्क ने मचाई तबाही

विराट कोहली और श्रेयस अय्यर के कंधों पर रन गति को बढ़ाने की जिम्मेदारी थी, लेकिन अपना दूसरा ही वनडे मैच खेल रहे न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज क्रिस्टियन क्लार्क ने एक के बाद एक झटके देकर भारतीय टीम के लिए मुश्किलें पैदा कर दी। क्लार्क ने पहले श्रेयस अय्यर को ब्रेसवेल के हाथों कैच आउट करवाया। इसके बाद 4 साल, 8 महीने और 21 दिन बाद वनडे में नंबर-1 की रैंक हासिल करने वाले विराट कोहली को क्लीन बोल्ड कर दिया।

कौन हैं क्रिस्टियन क्लार्क

खबर लिखे जाने तक क्लार्क ने 6 ओवर में 37 रन देकर तीन विकेट चटका लिए थे। क्लार्क न्यूजीलैंड के वाइकाटो क्षेत्र के एक सीम गेंदबाज हैं।16 साल की आयु में उन्हें न्यूजीलैंड की अंडर-19 राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट्स टीम के लिए चुना गया। इसके बाद उन्होंने अंडर-19 राष्ट्रीय चैंपियनशिप में 12 विकेट लिए और जुलाई 2019 में ब्लैक कैप्स अंडर-19 टीम में उनका चयन हो गया।

साल 2020 में क्लार्क न्यूजीलैंड की अंडर-19 विश्व कप टीम का हिस्सा थे। उन्होंने न्यूजीलैंड के सभी चार मैच खेले, जिसमें उनकी टीम को सेमीफाइनल में बांग्लादेश ने बाहर कर दिया था। क्लार्क ने 14 के औसत से सात विकेट लिए थे। उन्होंने मार्च 2022 में वेलिंगटन के खिलाफ एनडी के लिए खेलते हुए प्रथम श्रेणी क्रिकेट में डेब्यू किया।

भारत के खिलाफ किया अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू

टी20 प्रारूप में उन्होंने 32.9 की औसत से 79 विकेट लिए हैं और लिस्ट ए के 34 मैचों में 52 विकेट हासिल किए हैं। वह न्यूजीलैंड की घरेलू लिस्ट ए प्रतियोगिता, 2023-24 फोर्ड ट्रॉफी में भी शीर्ष विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे। क्लार्क बल्लेबाजी भी कर लेते हैं, उनके नाम नाम एक लिस्ट ए शतक है। उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ न्यूजीलैंड की वनडे टीम में शामिल किया गया था। मैट हेनरी और नाथन स्मिथ के चोटिल होने के बाद दिसंबर में वेस्ट इंडीज के खिलाफ टेस्ट टीम में भी उन्हें जगह मिली थी। हालांकि, भारत के खिलाफ वडोदरा में अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया।

    उमेश कुमार
    उमेश कुमार author

    उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से... और देखें

    End of Article