क्रिकेट

IND vs NZ Flashback: जब टीम इंडिया ने जड़ा था न्यूजीलैंड की धरती पर ऐतिहासिक पंजा, विराट सेना ने रचा था इतिहास

  • Authored by: नवीन चौहानWritten by: नवीन चौहान
  • Updated Nov 17, 2022, 06:58 AM IST

भारतीय क्रिकेट टीम ने दो साल पहले न्यूजीलैंड के दौरे पर टी20 सीरीज में वो कर दिखाया था जो उससे पहले और कोई टीम कीवी टीम के खिलाफ उसके घर पर नहीं कर पाई थी। टीम इंडिया के उस ऐतिहासिक प्रदर्शन की गूंज फिर सुनाई देगी और इस बार हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली भारतीय टीम उस इतिहास को दोहराना चाहेगी।

Image

केन विलियमसन और हार्दिक पांड्या( साभार Black Caps)

Photo : Twitter

वेलिंगटन: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैच की टी20 सीरीज का आगाज शुक्रवार से होने जा रहा है। इस सीरीज में टीम इंडिया की कमान ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के हाथों में है। वहीं दूसरी तरफ कीवी टीम का नेतृत्व एक बार फिर केन विलियमसन करने जा रहे हैं। दोनों ही टीमों के लिए सीरीज बेहद अहम है क्योंकि टी20 विश्व कप 2022 के सेमीफाइनल में दोनों का सफर समाप्त हुआ और अब दोनों नए सिरे से शुरुआत करने चाहेगी।

पहली बार कीवी टीम का हुआ था घर पर सूपड़ा साफ

ऐसे में टीम इंडिया के कप्तान हार्दिक पांड्या विराट कोहली की कप्तानी में कीवी सरजमीं पर रचे इतिहास को दोहराने की कोशिश करेगे। साल 2020 में विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को टी20 सीरीज में उसके ही घर पर 5-0 के अंतर से मात दी थी। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया न्यूजीलैंड की धरती पर उसका ही सूपड़ा साफ करने वाले दुनिया की पहली टीम बनी थी। सीरीज बेहद रोमांचक रही थी। सीरीज के पांच में से 2 मुकाबले सुपर ओवर तक गए थे। जिसमें दोनों ही बार बाजी टीम इंडिया के हाथ लगी थी।

ऐसा रहा है भारत-न्यूजीलैंड का टी20 में मुकाबला

भारतीय टीम ने साल 2008-09 में पहली बार न्यूजीलैंड की धरती पर उसके ही खिलाफ टी20 सीरीज खेली थी। अब तक दोनों टीमों के बीच कुल 21 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले गए हैं। जिसमें से 11 में भारत और 9 में न्यूजीलैंड की टीम विजयी रही है। न्यूजीलैंड की धरती पर दोनों के बीच कुल 10 बार भिड़ंत हुई हैजिसमें से 6 बार बाजी भारतीय टीम के और 4 बार कीवी टीम के हाथ लगी।

2 साल बाद इतिहास दोहराने उतरेगी टीम इंडिया

भारतीय टीम की यह न्यूजीलैंड की धरती पर चौथी टी20 सीरीज है। साल 2008-09 में आयोजित टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड ने भारतीय टीम को 2-0 के अंतर से रौंद दिया था। इसके बाद भारतीय टीम साल 2018-19 में 3 मैच की टी20 सीरीज के लिए पहुंची थी। जिसमें 1-2 के अंतर से कीवी टीम के ही हाथ बाजी लगी थी। लेकिन इसके बाद साल 2019-20 में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड दौरे पर मिली लगातार दो सीरीज में मिली हार का हिसाब चुकता कर लिया और कीवी क्रिकेट टीम को उसके ही घर पर कभी ना भुलाने वाला गम दे दिया।
नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article