क्रिकेट

IPL 2026 First Match Date, Time: आईपीएल का पहला मैच कब है, जानिए तारीख, टीमें, समय और मैदान

IPL 2026 First Match, Date, Time: आईपीएल 2026 का आगाज अब बस कुछ ही दिन दूर है। इंडियन प्रीमियर लीग का ये 19वां संस्करण होगा जिसमें एक बार फिर 10 टीमें दुनिया के बड़े क्रिकेटर्स के साथ मैदान पर खिताब हासिल करने के इरादे से उतरेंगी। यहां हम जानेंगे कि आईपीएल 2026 का पहला मैच कब व कहां है और पहले दिन किन टीमों की टक्कर होने वाली है। इसके अलावा मुकाबले से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें।

Image

IPL 2026 का पहला मैच कब, कहां, किस समय और टीमें

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2026 का पहला मैच कब है
  • किन टीमों के बीच होने वाला है पहला मैच
  • 10 टीमों में फिर से होगी ट्रॉफी के लिए टक्कर

First Match Of IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) अपने 19वें संस्करण की शुरुआत के लिए तैयार है।अब फैंस का इंतजार खत्म होने वाला है और दुनिया की सबसे महंगी व सबसे लोकप्रिय टी20 क्रिकेट लीग का शुभारंभ हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल 8 मार्च को खेला गया था, उसके बाद से क्रिकेट जगत में फैंस को कुछ खास देखने को नहीं मिला है और अधिकतर बड़े खिलाड़ी इस दौरान आराम पर हैं। अब सीधे आईपीएल में ये सभी खिलाड़ी एक्टिव होंगे और शुरू होगा सबसे चर्चित क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज। यहां जानिए कब, कहां, किन टीमों के बीच होने जा रहा है आईपीएल 2026 का पहला मैच और क्या है खास बातें।

कब शुरू होगा आईपीएल 2026: जब आईपीएल का कार्यक्रम शुरुआत में घोषित हुआ था तब इसकी तारीख 26 मार्च थी, लेकिन फिर नया कार्यक्रम जारी किया गया और सूचना मिली कि टूर्नामेंट 28 मार्च से खेला जाएगा। दो दिन आगे खिसक गया टूर्नामेंट। इसके अलावा कई राज्यों में होने वाले चुनावों को देखते हुए आईपीएल 2026 का आयोजन दो हिस्सों में होगा। कुछ मैच चुनाव शुरू होने से पहले होंगे, जबकि दूसरे चरण में बाकी मैच खेले जाएंगे। फिलहाल सिर्फ पहले चरण के शेड्यूल की घोषणा हुई है। अब जान लेते हैं कि आईपीएल 2026 के पहले दिन, पहला मैच कब, कहां और किन टीमों के बीच होने वाला है।

IPL 2026 का पहला मैच कब होना है? (When Is First Match Of IPL 2026)

आईपीएल 2026 का पहला मैच 28 मार्च को खेला जाएगा। इस मैच में टूर्नामेंट की दो बड़ी टीमें आमने-सामने आने वाली हैं जो फैंस का खूब मनोरंजन करेंगी।

किन टीमों के बीच खेला जाएगा IPL 2026 का पहला मैच? (Which Teams Will Play First Match In IPL 2026)

इस बार आईपीएल का पहला मैच डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला जाएगा।

कहां होगा आईपीएल 2026 का पहला मुकाबला? (IPL 2026 First Match Venue)

आईपीएल 2026 का पहला मैच बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। तमाम चर्चाओं के बाद आखिरकार कर्नाटक सरकार ने बेंगलुरू टीम को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम को इस्तेमाल करने की मंजूरी दे दी है।

कितने बजे खेला जाएगा आईपीएल 2026 का पहला मैच? (RCB vs SRH Match Time)

आईपीएल 2026 का पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच 28 मार्च, शनिवार को शाम 7:30 बजे से शुरू होगा।

बेंगलुरू और हैदराबाद की आईपीएल 2026 में टीमें (RCB And SRH IPL 2026 Squads)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू टीम 2026ः रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, फिल सॉल्ट, देवदत्त पडिक्कल, टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, जितेश शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, यश दयाल, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, वेंकटेश अय्यर, जैकब डफी, सात्विक देसवाल, मंगेश यादव, जॉर्डन कॉक्स, विक्की ओट्सवाल, विहान मल्होत्रा, कनिष्क चौहान, अभिनंदन सिंह, जैकब बेथेल, नुवान तुषारा, रसिख डार और स्वप्निल सिंह।

सनराइजर्स हैदराबाद टीम 2026ः पैट कमिंस (कप्तान), ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, हेनरिच क्लासन, ईशान मलिंगा, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, जीशान अंसारी, शिवांग कुमार, सलिल अरोड़ा, प्रफुल्ल हिंजे, क्रेंस फुलेतरा, अमित कुमार, जैक एडवर्ड्स, लियम लिविंगस्टन, अनिकेत वर्मा, ईशान किशन, नीतीश कुमार रेड्डी, रविचंद्रन स्मरण, कामिंडु मेंडिस, हर्ष दुबे, ब्रायडन कार्स, ओंकार तरमाले, साकिब हुसैन और शिवम मावी।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article