क्रिकेट

PAK बनाम AFG Tri Series Live Streaming: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच ट्राई सीरीज के चौथे मैच को भारत में ऐसे देखें लाइव

PAK vs AFG Tri Series 4th Match Live Telecast: एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) की शुरुआत से पहले पाकिस्तान, अफगानिस्तान और यूएई के बीच ट्राई सीरीज का आयोजन किया जा रहा है। इसके चौथे मैच का आयोजन मंगलवार (2 सितंबर 2025) को किया जाने वाला है। आइए जानते हैं कि इसे कब और कहां लाइव देखा जा सकता है।

Image

पाकिस्तान बनाम अफगानिस्तान लाइव स्ट्रीमिंग

Pakistan vs Afghanistan 4th Match Live Streaming in India: अफ़ग़ानिस्तान एशिया कप 2025 की अपनी तैयारी शुक्रवार को शारजाह में पाकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय त्रिकोणीय श्रृंखला के साथ जारी रखेगा। यह श्रृंखला राशिद खान की टीम के लिए एशिया कप से पहले अपनी रणनीतियों को धार देने और संयोजनों का आकलन करने का एक बेहतरीन अवसर माना जा रहा है।एशिया कप के ग्रुप-स्टेज प्रतिद्वंद्वियों में से एक, पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबला, इस चिर-परिचित प्रतिद्वंद्वी के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी भी प्रदान करेगा। इन दोनों के बीच ये इस ट्राई सीरीज का दूसरा मैच है। इसके पहले मुकाबले में पाकिस्तान की टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए अफगानिस्तान को चारो खाने चित्त कर दिया था और बढ़त हासिल कर ली थी। ऐसे में अफगानिस्तान वापसी करना चाहेगी।

कब खेला जाएगा पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच ट्राई सीरीज का चौथा मुकाबला? (PAK vs AFG Tri Series 4th Match Date and Time)

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच ट्राई सीरीज का चौथा मुकाबला 2 सितंबर को खेला जाएगा।

कहां खेला जाएगा पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच ट्राई सीरीज का चौथा मुकाबला? (PAK vs AFG Tri Series 4th Match Venue)

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच ट्राई सीरीज का चौथा मुकाबला शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

टीवी पर भारत में कहां देख सकते हैं पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच ट्राई सीरीज का चौथा मैच? (PAK vs AFG Tri Series 4th Match Live Telecast in India)

टीवी पर भारत में पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच ट्राई सीरीज का चौथा मैच टेलीकास्ट नहीं होगा।

मोबाइल और लैपटॉप पर देख सकते हैं पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच ट्राई सीरीज का चौथा मुकाबला? (PAK vs AFG Tri Series 4th Match Live Streaming in India)

भारत में पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच ट्राई सीरीज का चौथा मैच फैनकोड एप और उनकी वेबसाइट पर देख सकते हैं। इसके लिए आपको मैच पास लेना जरूरी है।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article