क्रिकेट

BAN बनाम SL मैच लाइव स्कोर स्ट्रीमिंग: भारत में कब और कहां देखें बांग्लादेश-श्रीलंका पहले वनडे मैच की LIVE Streaming

BAN बनाम SL मैच लाइव स्कोर स्ट्रीमिंग, SL vs Ban Live Sore Streaming Online Today Match, Sri Lanka Banaam Bangladesh 1st odi 2025 TV Telecast Channel in India: आज बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच खेला जाना है। टेस्ट सीरीज के बाद अब दोनों टीमों के बीच वनडे सीरीज का आगाज हो रहा है। यहां जानिए भारत में आप कब और कहां देख सकते हैं बांग्लादेश-श्रीलंका पहले वनडे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग और टीवी चैनल टेलीकास्ट।

Image

बांग्लादेश बनाम श्रीलंका पहला वनडे मैच कब और कहां देखें

KEY HIGHLIGHTS
  • बांग्लादेश-श्रीलंका वनडे सीरीज
  • आज कब और कहां देखें बांग्लादेश-श्रीलंका पहला वनडे मैच
  • बांग्लादेश-श्रीलंका पहला वनडे मुकाबला कोलंबो में हो रहा है

BAN vs SL 1st ODI Live Streaming In India: आज बांग्लादेश और श्रीलंका (Bangladesh vs Sri Lanka) की टीमों के बीच वनडे सीरीज का आगाज होने जा रहा है। टेस्ट सीरीज के बाद दोनों टीमें 50 ओवर फॉर्मेट में टकराने जा रही है। आज सीरीज का पहला वनडे मुकाबला खेला जाएगा जिस पर दोनों देशों के क्रिकेट फैंस की नजरें टिकी हैं। दोनों टीमों के बीच इतिहास में कड़ी टक्कर देखी जा चुकी है, ऐसे में ये मुकाबला रोमांचक होने की पूरी उम्मीद है।

बांग्लादेश इस समय श्रीलंका दौरे पर है और मेजबान टीम ने दो टेस्ट मैचों की सीरीज में बांग्लादेश को 1-0 से मात देकर मानसिक बढ़त हासिल कर ली है। अब वनडे फॉर्मेट में श्रीलंका के कप्तान हैं चरिथ असलंका और बांग्लादेश के नए वनडे कप्तान हैं मेहदी हसन मिराज। दोनों कप्तान भी इस सीरीज को गंभीरता से लेते हुए अपने वनडे रैंकिंग के आंकड़ों को मजबूत करना चाहेंगे। आइए जानते हैं कि ये मैच कब और कहां होगा और भारत में इस मुकाबले को कब व कहां देखा जा सकता है।

कब होगा बांग्लादेश बनाम श्रीलंका के पहला वनडे मैच? (BAN vs SL 1st ODI Match Date)

श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच पहला वनडे मैच आज 2 जुलाई को खेला जाएगा।

कहां होगा बांग्लादेश बनाम श्रीलंका पहला वनडे मुकाबला? (BAN vs SL 1st ODI Match Venue)

श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच पहला वनडे मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा।

कितने बजे शुरू होगा बांग्लादेश बनाम श्रीलंका पहला वनडे मैच? (BAN vs SL 1st ODI Match Timing)

श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच पहला वनडे मैच भारतीय समय के मुताबिक दोपहर 2.30 बजे शुरू होगा जबकि इसका टॉस आधा घंटा पहले दोपहर 2 बजे होगा।

टीवी पर कहां देखें बांग्लादेश बनाम श्रीलंका के बीच पहला वनडे मैच? (BAN vs SL 1st ODI Match On Tv)

श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच पहला वनडे मैच टीवी पर भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखा जा सकता है।

कहां देखें बांग्लादेश बनाम श्रीलंका के बीच पहले वनडे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग? (BAN vs SL 1st ODI Match Live Streaming)

श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच पहले वनडे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव (SonyLIV App) और फैनकोड (Fancode App) पर देख सकते हैं।

श्रीलंका और बांग्लादेश की टीमें (Sri Lanka and Bangladesh ODI Squads)

बांग्लादेश टीमः मेहदी हसन मिराज (कप्तान), तंजीद हसन, नजमुल हुसैन शान्तो, तौहीद हृदोय, मोहम्मद नईम, शमीम हुसैन, लिट्टन दास (विकेटकीपर), तंजीम हसन साकिब, मुस्तफिजुर रहमान, तस्कीन अहमद, नाहिद राणा, जेकर अली, हसन महमूद, परवेज हुसैन इमोन, तनवीर इस्लाम और रिशाद हुसैन।श्रीलंका टीमः चरिथ असलंका (कप्तान), पथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कामिंदु मेंडिस, जेनिथ लियानज, डुनिथ वेलालेज, वानिंदु हसरंगा, महेश थीक्षाना, दिलशान मदुशंका, ईशान मलिंगा, निशान मदुशका, सदीरा समाराविक्रमा, असिथा फर्नांडो और जेफरी वांडरसे।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article