क्रिकेट

IND vs AUS: कौन खेलेगा चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल, अगर बारिश ने बिगाड़ा खेल

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला मंगलवार को खेला जाएगा। यूं तो दुबई में मंगलवार को बारिश का अनुमान नहीं है, लेकिन इसके बावजूद अगर बारिश के कारण मुकाबला नहीं खेला जाता है तो चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल कौन खेलेगा। अब तक चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में 3 मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ चुका है।

Image

भारत और ऑस्ट्रेलिया (साभार-X)

चैंपियंस ट्रॉफी का पहला सेमीफाइनल मुकाबला मंगलवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला भारतीय समयनुसार दोपहर 2.30 बजे से शुरू होगा, जबकि इसका टॉस आधा घंटा पहले यानी दोपहर 2 बजे होगा। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया का इस मैदान पर पलड़ा भारी रहा है। यहां खेले गए तीनों मुकाबले टीम इंडिया ने जीते हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया पहली बार इस टूर्नामेंट में इस मैदान पर उतरेगी।

मुकाबला बारिश के कारण रद्द हुआ तो क्या?

यह मुकाबला दुबई में होना है, जहां मंगलवार को बारिश की संभावना न के बराबर है। दुबई के मौसम की बात करें तो तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। हवाएं 27 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से चलने की उम्मीद है। लेकिन अगर बारिश के कारण मैच में रुकावट आती है और मैच रद्द हो जाता है तो ऐसी स्थिति में आईसीसी ने सेमीफाइनल और फाइनल मैच के लिए रिजर्व-डे की व्यवस्था की है। लेकिन अगर रिजर्व डे पर भी मैच नहीं हो पाता है तो क्या होगा?

फाइनल में पहुंच जाएगी टीम इंडिया

अगर बारिश के कारण यह मुकाबला रिजर्व-डे पर भी नहीं पूरा हो पाता है तो ऐसी स्थिति में टीम इंडिया बिना खेले चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंच जाएगी। दरअसल नियम के अनुसार लीग स्टेज में जिस टीम ने ज्यादा मैच जीते होते हैं उस आधार पर टीम आगे का रास्ता तय करती हैं। टीम इंडिया ने लीग स्टेज में अपने तीनों मुकाबले जीत कर टॉप पर फिनिश किया था जबकि ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबला जीता था। ऑस्ट्रेलिया के बाकी दो मुकाबले बारिश की भेंट चढ़ गए थे।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article