क्रिकेट

जसप्रीत बुमराह क्यों बार-बार टीम इंडिया से हो रहे हैं बाहर, जानिए अब उन्हें क्या हुआ

Jasprit Bumrah: भारत के लिए श्रीलंका का दौरा काफी अहम है, क्योंकि ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) फाइनल 2027 के लिए भारत का रास्ता श्रीलंका से होकर जाता है। भारत को ​​श्रीलंका के खिलाफ सीरीज जीतना बेहद जरूरी है। ऐसे में जसप्रीत बुमराह टीम में रहते तो उसका असर कुछ और ही होता।

Image

जसप्रीत बुमराह (फोट साभार- BCCI)

Jasprit Bumrah: दुनिया के सबसे खूंखार तेज गेंदबाज और भारतीय गेंदबाजी की रीढ़ माने जाने वाले जसप्रीत बुमराह एक बार फिर भारतीय टीम से बाहर हो चुके हैं। बुमराह को श्रीलंका के साथ होने वाली आगामी टेस्ट सीरीज से बाहर कर दिया गया है। उनकी जगह जम्मू कश्मीर के बारामुला के रहने वाला आकिब नबी को टीम इंडिया में शामिल किया गया है। भारतीय टीम श्रीलंका की धरती पर दो टेस्ट मैच खेलेगी। भारत और श्रीलंका के बीच सीरीज का पहला मैच 15 अगस्त को शुरू होकर 19 अगस्त तक चलेगा। वहीं दोनों टीमों के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबला 23 से 27 अगस्त के बीच खेला जाएगा।

बुमराह क्यों हुए श्रीलंका दौरे से बाहर

भारत के लिए श्रीलंका का दौरा काफी अहम है, क्योंकि ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) फाइनल 2027 के लिए भारत का रास्ता श्रीलंका से होकर जाता है। भारत को श्रीलंका के खिलाफ सीरीज जीतना बेहद जरूरी है। ऐसे में जसप्रीत बुमराह टीम में रहते तो उसका असर कुछ और ही होता। हालांकि, बुमराह इंग्लैंड में हुई वनडे सीरीज के दौरान चोटिल हो गए थे और बेंगलुरू स्थिति बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैब कर रहे थे। इसके बावजूद वह पूरी तरह से फिट नहीं हो पाए और श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया से बाहर कर दिए गए। उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज के दौरान बाएं घुटने में चोट लगी थी। तब उनके घुटने में "इम्पैक्ट इंजरी" हुई थी और "रिएक्टिव स्वेलिंग" आ गई थी।

टी20 वर्ल्ड कप के दौरान भी घुटने में थी तकलीफ

बता दें कि जसप्रीत बुमराह को टी20 वर्ल्ड कप 2026 बाएं घुटने में तकलीफ थी। इसके बाद भी उन्होंने IPL खेला था। IPL 2026 का अंत होते-होते उनकी चोट दोबारा सामने आई थी। इसके बाद उन्हें अफगानिस्तान, आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से आराम दिया गया था। वहीं इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से उन्होंने टीम में वापसी की थी। हालांकि, सिर्फ दो मैच खेलकर ही वह फिर से टीम से बाहर हो गए।

पिछले कई साल से टीम से हो रहे अंदर-बाहर

भारतीय तेज गेंदबाजी की धुरी रहे जसप्रीत बुमराह पिछले 2-3 साल से इंजरी की वजह से टीम से अंदर-बाहर हो रहे हैं। BCCI के अनुसार, बुमराह को कुछ समय से बैक स्पैज्म की शिकायत भी है। इस कारण वो एशिया कप से भी बाहर हुए थे। वो बैक इंजरी के कारण T20 वर्ल्ड कप 2022 भी मिस कर चुके हैं। वहीं 2019 में उन्हें पीठ में स्ट्रेस फ्रैक्चर भी हो चुका है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article