क्रिकेट

IND vs PAK Semi-Final Scenario: भारत और पाकिस्तान का टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल, जानिए कैसे और कब हो सकता है

IND vs PAK T20 World Cup 2026 Semi-Final Scenarios: भारतीय क्रिकेट टीम और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बीच आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 का ग्रुप स्टेज मैच भारत के पक्ष में रहा और भारत ने 8वीं बार विश्व कप में पाकिस्तान को शिकस्त देकर स्कोरलाइन 8-1 कर दी। भारत सुपर-8 में पहुंच चुका है, पाकिस्तान भी अब सुपर-8 में जगह बना चुका है, ऐसे में क्या अब दोनों टीमों का मैच फिर से सेमीफाइनल में हो सकता है, या क्या दोनों टीमें फाइनल में टकराएंगी, क्या दोबारा होगा भारत-पाकिस्तान मैच, आइए जानते हैं सारे समीकरण और संभावनाएं।

Image

क्या भारत और पाकिस्तान का सेमीफाइनल मैच हो सकता है

Photo : AP
KEY HIGHLIGHTS
  • आईसीसी टी20 विश्व कप 2026
  • भारत और पाकिस्तान दोनों सुपर-8 में पहुंचे
  • क्या हो सकता है भारत-पाकिस्तान सेमीफाइनल

How Can India vs Pakistan Semi-Final Happen In T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में टीम इंडिया ने पाकिस्तान पर अपना दबदबा कायम रखते हुए ग्रुप चरण मैच में शानदार जीत दर्ज की और विश्व कप इतिहास में अपनी बढ़त को 8-1 तक पहुंचा दिया। पाकिस्तान पर जीत ने सुपर 8 चरण (Super 8) में टीम इंडिया की एंट्री करा दी थी। पाकिस्तान ने भी अपने आखिरी लीग मैच में नामीबिया के खिलाफ से जीत के साथ सुपर-8 राउंड में जगह बना ली है। अब सवाल ये है कि क्या भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) का टूर्नामेंट में फिर से मुकाबला हो सकता है। क्या दोनों टीमों के बीच फिर से एक बार रोमांचक नॉक-आउट मैच देखने को मिलेगा, क्या हैं नियमों के हिसाब से समीकरण और आसार।

सुपर-8 राउंड में दोनों टीमें अलग-अलग ग्रुप मेंः सुपर 8 राउंड में दो ग्रुप बंटे हैं। भारत के ग्रुप में दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज है। जबकि दूसरे ग्रुप में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के साथ न्यूजीलैंड, श्रीलंका और इंग्लैंड की टीमें मौजूद हैं। ऐसे में दूसरे ग्रुप में ज्यादा कड़ी टक्कर के आसार नजर आ रहे हैं।

क्या भारत और पाकिस्तान का मैच फिर से होगा, कैसे हो सकता है मुकाबला? (How Can India vs Pakistan Match Happen Again)

भारत और पाकिस्तान लीग चरण में एक ही समूह में थे, इसलिए वे सुपर 8 में नहीं भिड़ेंगे। दोनों टीमें अब सिर्फ सेमीफाइनल या फाइनल में ही फिर से भिड़ सकते हैं। आईसीसी के नियमों के तहत, सुपर 8 में एक ग्रुप में शीर्ष पर रहने वाली टीम दूसरे ग्रुप में दूसरे नंबर पर रहने वाली टीम से सेमीफाइनल में भिड़ती है। यदि भारत सुपर 8 राउंड में अपने ग्रुप में शीर्ष पर रहा और पाकिस्तान अपने ग्रुप में दूसरे नंबर पर रहा, या फिर पाकिस्तान अपने ग्रुप में टॉप पर रहा और भारत अपने ग्रुप पर दूसरे स्थान पर रहा, तो इन दोनों टीमों के बीच सेमीफाइनल खेला जा सकता है। अगर ऐसा नहीं होता है, तो दोनों टीमें सिर्फ फाइनल में ही मिल सकती हैं। जाहिर तौर पर फाइनल में जगह बनाने के लिए उन्हें अपने-अपने सेमीफाइनल जीतने होंगे।

पाकिस्तान का सेमीफाइनल में पहुंचना आसान नहीं होगा, क्या है वजह?

पाकिस्तान सुपर 8 राउंड में अपने ग्रुप में जिन तीन टीमों के साथ होगा, वो एक से एक मजबूत टीमें हैं। उसे अगर अपने ग्रुप में शीर्ष दो स्थान में जगह बनानी है तो इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और सह-मेजबान श्रीलंका जैसी टीमों को हराना होगा। ये तीनों ही टीमें टूर्नामेंट में पाकिस्तान से बेहतर प्रदर्शन करती आई हैं इसलिए भारत-पाकिस्तान सेमीफाइनल तो फिलहाल दूर की बात है, पहले इन टीमों से जीतकर उसे टॉप 2 में जगह बनाना ही मुश्किल होने वाला है। वहीं, दूसरी तरफ टीम इंडिया अपने ग्रुप की सबसे मजबूत टीम है और उसे दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे से टकराना है जिनको वो कई बार शिकस्त दे चुकी है।

अगर भारत-पाकिस्तान सेमीफाइनल या फाइनल हुआ तो कब और कहां होगा? (When And Where Will India vs Pakistan Semi-Final Or Final Take Place If It Happens)

गौरतलब है कि आईसीसी ने पहले ही पुष्टि कर दी थी कि भारत और पाकिस्तान के बीच सेमीफाइनल या फाइनल, अगर होता है, तो श्रीलंका में खेला जाएगा। अगर वे सेमीफाइनल में मिलते हैं, तो मैच 4 मार्च को खेला जाएगा। फाइनल 8 मार्च को खेला जाना है। पाकिस्तान भारत की यात्रा नहीं करेगा और उनके मैच तटस्थ स्थान पर खेले जाएंगे। भारत और श्रीलंका 2026 टी20 विश्व कप की सह-मेजबानी कर रहे हैं। भारत भी भविष्य के आईसीसी आयोजनों के लिए पाकिस्तान की यात्रा नहीं करेगा। टीम इंडिया ने 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान में खेलने से मना कर दिया था जिसके बाद भारत के मैच दुबई में खेले गए थे।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article