क्रिकेट

WI vs PAK 2nd ODI Live Streaming: वेस्टइंडीज बनाम पाकिस्तान दूसरे वनडे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग, जानें Live Telecast की हर जानकारी

West Indies vs Pakistan 2nd ODI Live Telecast in India: वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे श्रृंखला का दूसरा मैच रविवार 10 अगस्त 2025 को त्रिनिदाद के ब्रायन लारा क्रिकेट अकादमी में होने जा रही है। आइए जानते हैं कि इस मैच को भारत में कब और कैसे आसानी से लाइव देखा जा सकता है।

Image

वेस्टइंडीज बनाम पाकिस्तान दूसरा वनडे लाइव स्ट्रीमिंग (फोटो-AP/ICC)

WI vs PAK 2nd ODI Live Streaming: वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे श्रृंखला का दूसरा मैच रविवार 10 अगस्त 2025 को त्रिनिदाद के ब्रायन लारा क्रिकेट अकादमी में होने जा रही है। इस सीरीज के दूसरे मैच में पाकिस्तान की टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज कर ली है। वे सीरीज में इसी के साथ 1-0 से आगे हो गए हैं। ऐसे में वेस्टइंडीज की टीम इस मैच को जीतकर सीरीज में बराबरी करना चाहेगी। वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान की टीम सीरीज पर कब्जा जमाने उतरेगी। मैच में वेस्टइंडीज की कमान शाई होप (Shai Hope) के पास होगी। वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान की कमान मोहम्मद रिजवान (Mohammed Rizwan) के पास होगी। आइए जानते हैं कि इसे भारत में कब और कहां लाइव देखा जा सकता है।

दूसरे वनडे मैच में वेस्टइंडीज ने दूसरे बल्लेबाजी करते हुए 280 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। टीम के लिए एविन लुईस, शाई होप और रॉस्टन चेज़ ने अर्धशतक लगाए। लुईस ने 60, होप ने 54 और चेज़ ने 52 रन बनाए। हालांकि, पाकिस्तान के गेंदबाजों ने बीच के ओवरों में कसी हुई गेंदबाजी कर स्कोर को नियंत्रण में रखा। खासकर स्पिनरों ने रन गति पर ब्रेक लगाया।

शाहीन और नसीम की घातक गेंदबाजी

मैच में शाहीन शाह अफरीदी और नसीम शाह ने शानदार गेंदबाजी की। शाहीन ने 4 विकेट लिए, जबकि नसीम ने 3 विकेट झटके। पावरप्ले के बाद पाकिस्तान के स्पिनरों ने 27 ओवर में रन गति को काफी धीमा कर दिया, जिससे वेस्टइंडीज दबाव में आ गई। आखिरी में गुडाकेश मोती की 18 गेंदों में 31 रनों की पारी ने टीम को 280 तक पहुंचाया।

पाकिस्तान की पारी में उतार-चढ़ाव

लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही। सैम अय्यूब जल्दी आउट हो गए, जबकि अब्दुल्ला शफीक 29 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद कप्तान बाबर आज़म (47) और मोहम्मद रिज़वान (53) ने पारी को संभाला। हालांकि, दोनों अपने अर्धशतक पूरे नहीं कर सके। रिज़वान के आउट होने के बाद पाकिस्तान को 101 रन और चाहिए थे, तभी हसन नवाज़ और तलत ने मोर्चा संभाला और टीम को जीत दिला दी।

कब खेला जाएगा पाकिस्तान बनाम वेस्टइंडीज दूसरा वनडे मैच? (PAK vs WI 2nd ODI Date and time)

पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा दूसरा वनडे मैच 10 अगस्त 2025 को शाम को 7:00 बजे शुरू होगा।

कहां खेला जाएगा पाकिस्तान बनाम वेस्टइंडीज दूसरा वनडे मैच? (PAK vs WI 2nd ODI Venue)

पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे वनडे मैच का आयोजन त्रिनिदाद के ब्रायन लारा स्टेडियम में किया जाएगा।

भारत में टीवी पर कैसे देखें वेस्टइंडीज बनाम पाकिस्तान दूसरा वनडे लाइव? (WI vs PAK 2nd ODI Live Telecast)

पाकिस्तान और वेस्टइंडीज दूसरे वनडे मैच का भारत में टीवी पर सीधा प्रसारण नहीं किया जाएगा।

भारत में मोबाइल पर कैसे देखें वेस्टइंडीज बनाम पाकिस्तान दूसरा वनडे लाइव? (WI vs PAK 2nd ODI Live Streaming)

पाकिस्तान और वेस्टइंडीज दूसरे वनडे मैच को भारत में मोबाइल पर फैनकोड पर लाइव देख सकते हैं।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article