क्रिकेट

WI vs AUS: वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले टेस्ट मैच के पहले दिन क्या कुछ हुआ, यहां जानिए

WI vs AUS 1st Test Day 1 Report: वेस्टइंडीज ने पहले क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन आस्ट्रेलिया को 180 रन पर आउट करने के बाद चार विकेट जल्दी गंवा दिये। पहले दिन का खेल समाप्त होने पर वेस्टइंडीज ने चार विकेट पर 57 रन बनाये थे।

Image

वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया टेस्ट मैच पहले दिन की रिपोर्ट

Photo : AP

वेस्टइंडीज ने पहले क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन आस्ट्रेलिया को 180 रन पर आउट करने के बाद चार विकेट जल्दी गंवा दिये। पहले दिन का खेल समाप्त होने पर वेस्टइंडीज ने चार विकेट पर 57 रन बनाये थे । ब्रेंडन किंग पदार्पण करते हुए 23 रन बनाकर खेल रहे थे। इससे पहले आस्ट्रेलियाई टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 57 ओवर में 180 रन पर आउट हो गई जो वेस्टइंडीज में उसका न्यूनतम स्कोर है। वेस्टइंडीज के लिये जेडेन सील्स ने 60 रन देकर पांच विकेट लिये लेकिन शामार जोसेफ सबसे प्रभावी गेंदबाज रहे जिन्होंने 46 रन देकर चार विकेट चटकाये।

आस्ट्रेलिया के लिये सिर्फ उस्मान ख्वाजा (47), ट्रेविस हेड (59) और कप्तान पैट कमिंस (28) ही दोहरे अंक तक पहुंच सके। दो सप्ताह पहले विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आस्ट्रेलियाई टीम पहले दिन 212 रन पर आउट हो गई थी। एक घंटे के खेल के बाद आस्ट्रेलिया का स्कोर तीन विकेट पर 22 रन था । मार्नस लाबुशेन की जगह खेल रहे सैम कोंस्टास चौथे ओवर में जोसेफ की गेंद पर पगबाधा आउट हो गए । कैमरन ग्रीन को आते ही गली में किंग ने जीवनदान दिया । वह तीन रन बनाकर जोसेफ की गेंद पर दूसरी स्लिप में कैच दे बैठे।

चोटिल स्टीव स्मिथ की जगह चौथे नंबर पर उतरे जोश इंगलिस ने सील्स की गेंद पर विकेटकीपर शाइ होप को कैच थमाया । ख्वाजा ने ट्रेविस हेड के साथ 89 रन की साझेदारी की जो आस्ट्रेलियाई पारी की सबसे बड़ी साझेदारी थी । हेड चाय के बाद अपना विकेट गंवा बैठे । आखिरी तीन विकेट सील्स ने लिये।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article