क्रिकेट

VIDEO: KKR फैन ने बीच मैच में छुपा ली गेंद, और उसके बाद पुलिस ने..

KKR Fan Hide Ball, Viral Video: कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस के बीच मैच बारिश के कारण अहमदाबाद में धुल गया। लेकिन जब बारिश नहीं हो रही थी, तब खिलाड़ी मैदान पर अभ्यास कर रहे थे। तभी एक गेंद दर्शकों के बीच गई लेकिन एक फैन ने गेंद छुपा ली। बाद में पुलिस ने उससे गेंद छीनी और उसके बाद का वीडियो आप खुद ही देख लीजिए।

Image

आईपीएल मैच में फैन ने छुपाई गेंद (X)

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2024 का वायरल वीडियो
  • फैन ने छुपाई मैच बॉल
  • पुलिसकर्मी ने आकर छीनी बॉल

क्रिकेट फैंस बहुत तरह के होते हैं। ऐसा ही एक फैन सोमवार रात अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मौजूद था जिसने मैदान में अभ्यास कर रहे खिलाड़ियों द्वारा हिट की गई एक गेंद को छुपा लिया। वो उसको अपने साथ एक टोकन के रूप में ले जाना चाहता था, लेकिन पुलिस वाले ने देख लिया और उससे ना सिर्फ गेंद छीनी बल्कि उसको उस जगह से बाहर भी निकाला।

कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल 2024 का मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया। मैच में जब-जब बारिश थोड़ी रुकी या मैच से पहले जब खिलाड़ियों ने अभ्यास का प्रयास किया तब कुछ गेंदें दर्शकों के स्टैंड्स में भी गईं। आमतौर पर गेंदें वापस फेंक दी जाती हैं, लेकिन केकेआर की जर्सी पहने इस फैन ने ऐसा नहीं किया। आप खुद ही देखिए वीडियो कि उसके बाद क्या हुआ..

चलिए गेंद तो वापस आ गई लेकिन इस मैदान से एक टीम को बेहद निराश होकर लौटना पड़ा। हम बात कर रहे हैं गुजरात टाइटंस टीम की जिसको मैच बारिश के कारण रद्द होने के बाद सिर्फ 1 अंक मिला, नतीजतन वो प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स पहले ही प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी है।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article