क्रिकेट

IND vs SA ODI सीरीज से पहले विराट कोहली का धमाकेदार अभ्यास, सब खड़े होकर ताकते रहे, देखिए VIDEO

Virat Kohli Nets Session Video: भारतीय वनडे टीम के तमाम खिलाड़ी इस समय रांची में भारत-दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज के पहले मुकाबले के लिए तैयारी में जुटे हैं। रविवार को होने वाले पहले वनडे से पूर्व जेएससीए स्टेडियम में नेट्स में विराट कोहली ने जबरदस्त बैटिंग अभ्यास किया, जिस दौरान बाकी खिलाड़ी बस उनको निहारते नजर आए। यहां देखिए वीडियो।

Image

विराट कोहली का रांची में अभ्यास (X)

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत-दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज 2025
  • टीम इंडिया का रांची में पहले वनडे के लिए अभ्यास
  • विराट कोहली के अभ्यास की तस्वीरें और वीडियो वायरल

IND vs SA ODI: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया का रांची में जोरदार अभ्यास चल रहा है। इस दौरान विराट कोहली (Virat Kohli) ने नेट्स में सबसे आक्रामक बल्लेबाजी अभ्यास किया, जिस दौरान इस दिग्गज बल्लेबाज ने जमकर पसीना बहाया और हर गेंदबाज की परीक्षा ली। इस दौरान टीम इंडिया के अन्य खिलाड़ी नेट्स के करीब होकर विराट की बल्लेबाजी और कौशल को बस देखते रह गए।

इस अभ्यास सत्र के दौरान पूर्व कप्तान रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल और हाल में घरेलू क्रिकेट में धमाल मचाने वाले रुतुराज गायकवाड़ भी शामिल दिखे। विराट कोहली और रोहित शर्मा दोनों की वनडे टीम में मौजूदगी से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ODI सीरीज और भी रोमांचक होने की उम्मीद है।

यहां देखिए टीम इंडिया के खिलाड़ियों के अभ्यास का वीडियो

विराट कोहली ने हाल में ऑस्ट्रेलियाई जमीन पर वनडे सीरीज खेली थी जिसमें उनकी शुरुआत खराब रही क्योंकि पहले दो मैचों में वो शून्य पर आउट हो गए थे। हालांकि, उन्होंने तीसरे वनडे में शानदार वापसी की और नाबाद 74 रन बनाए। उस मैच में भारत ने 9 विकेट से शानदार जीत दर्ज की थी।

कोहली वनडे इतिहास में अब तक 305 मैच खेले हैं जिसमें उनके नाम 14,255 रन दर्ज हैं। इस दौरान उन्होंने वनडे क्रिकेट में विश्व रिकॉर्ड 51 शतक लगाए हैं। जबकि वो 75 अर्धशतक भी लगा चुके हैं।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article