क्रिकेट

VIDEO: धोनी ने 31 मीटर दूर से किया रन-आउट, तो इस पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने कहा ये 'तुक्का' था

MS Dhoni 31 Meter Long Run-Out: आईपीएल 2025 में सोमवार रात लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मैच खेला गया। इस मैच में चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने विकेट के पीछे से बॉलिंग एंड की ओर दौड़ रहे बल्लेबाज को ग्लव्स के साथ अंडरआर्म थ्रो करते हुए सीधा रन-आउट किया। इसका वीडियो आप यहां देख सकते हैं। वहीं, इन रन-आउट को एक पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने तुक्का करार दिया है।

Image

महेंद्र सिंह धोनी ने किया शानदार रन-आउट (AmitApte71/X)

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2025 में धोनी का कमाल
  • लखनऊ के खिलाफ 31 मीटर दूरी से किया रन-आउट
  • पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने रन-आउट को बताया तुक्का

MS Dhoni Run-Out Video: इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन में इस समय जमकर रोमांच चल रहा है। सोमवार रात लखनऊ में मेजबान लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने 5 लगातार हार के सिलसिले को तोड़ते हुए शानदार जीत हासिल की और टीम जीत की पटरी पर वापस लौटने में सफल हुई। मुकाबले में सबसे खास बात रही कि 43 वर्षीय चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 6 साल बाद मैन ऑफ द मैच बने। धोनी ने रन बनाने के साथ-साथ मैच में एक कैच, एक स्टंपिंग और एक रन-आउट भी किया। इस दौरान उनका रन-आउट काफी चर्चा का विषय बन गया है।

मामला लखनऊ सुपर जायंट्स की पारी के अंतिम ओवर का है। इस ओवर की पहली गेंद पर अब्दुल समद ने बाय पर एक रन लेने की कोशिश की। गेंद फाइन लेग दिशा में गई थी, लेकिन धोनी ने तेजी से गेंद लपकी और ग्लव्स बिना उतारे अंडरआर्म एक्शन से ही गेंद को दूसरे छोर के विकेटों की तरफ उछाल दिया। गेंद सीधा जाकर विकेटों से टकराई और अब्दुल समद रन-आउट हो गए। फैंस धोनी की इस फुर्ती और निशाने को देखकर दंग हो रहे थे। आप भी देखिए उस पल का वीडियो जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

हालांकि इस रन-आउट को लेकर भी टिप्पणी आ गई जो शायद धोनी और चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस को पसंद नहीं आएगी। ये प्रतिक्रियापूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा की तरफ से आई जो खुद भी कभी चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा रह चुके हैं। उथप्पा ने कहा कि धोनी का ये रन-आउट सिर्फ एक तुक्का था, और वो खुद भी एक विकेटकीपर रह चुके हैं इसलिए इस बात को समझते हैं। वैसे, सोशल मीडिया पर फैंस को उथप्पा का ये अंदाज ज्यादा पसंद नहीं आया है।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article