क्रिकेट

Video: चैंपियंस ट्रॉफी से पहले जमकर पसीना बहा रहे कप्तान रोहित, मुंबई की रणजी टीम के साथ किया अभ्यास

Rohit Sharma practice Video: लगातार खराब फॉर्म से जूझ रहे रोहित शर्मा वापसी के लिए हर तरह के प्रयास करने के लिए तैयार हैं। रोहित शर्मा ने हाल ही में रणजी ट्रॉफी के दूसरे राउंड से पहले मुंबई की टीम के साथ अभ्यास किया है। इसका वीडियो भी सामने आया है।

Image

रोहित शर्मा प्रेक्टिस करते हुए (फोटो- X)

Rohit Sharma practice Video: अगले महीने से शुरू होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने फॉर्म में वापसी के लिए अपनी तैयारी शुरू कर दी है। भारत के टेस्ट और वनडे कप्तान रोहित शर्मा 2024-25 रणजी ट्रॉफी के दूसरे चरण से पहले मुंबई के प्रशिक्षण सत्रों में शामिल हुए। मुंबई की टीम को जम्मू-कश्मीर के खिलाफ अपने छठे चरण के मुकाबले की तैयारी कर रही है। टीम ने दो घंटे तक अभ्यास किया जिसमें रोहित शर्मा भी मौजूद रहे। इसका वीडियो भी सामने आया है जिसमें रोहित बल्लेबाजी करते नजर आ रहे हैं।

रोहित 2015 के बाद से मुंबई रणजी टीम के साथ पहली बार जुड़े हैं। हालांकि आगामी रणजी ट्रॉफी मैचों में उनकी भागीदारी अनिश्चित है, लेकिन प्रशिक्षण के दौरान मुख्य कोच ओमकार साल्वी के साथ उनके सहयोग से कम से कम दो शेष मुकाबलों में से एक में खेलने की संभावना जताई जा रही है। मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) द्वारा इस सप्ताह के अंत में टीम की घोषणा किए जाने की उम्मीद है।

खराब फॉर्म के बाद लिया बड़ा फैसला

रोहित ने मुंबई रणजी टीम के साथ ट्रेंनिंग करने का फैसला टेस्ट क्रिकेट में चुनौतीपूर्ण दौर के मद्देनजर लिया है। 37 वर्षीय रोहित ने हाल ही में संपन्न बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में निराशाजनक प्रदर्शन किया था, जिसमें उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में तीन मैचों की पांच पारियों में सिर्फ 31 रन बनाए थे। इससे पहले, उनका घरेलू प्रदर्शन भी इसी तरह निराशाजनक रहा था, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के खिलाफ दस पारियों में उनका औसत 13.30 था। इसके चलते भारत को घरेलू धरती पर न्यूजीलैंड के खिलाफ ऐतिहासिक 3-0 से हार का सामना करना पड़ा था।

23 जनवरी को रणजी ट्रॉफी के फिर से शुरू होने पर मुंबई का सामना एमसीए-बीकेसी मैदान पर जम्मू-कश्मीर से होगा। यह मैच मुंबई के नॉकआउट चरण में आगे बढ़ने की संभावनाओं के लिए महत्वपूर्ण है।यह अनिश्चित है कि रोहित मुंबई के आगामी मैच में खेलेंगे या नहीं। अंगर हिटमैन भाग लेते हैं तो प्रशंसक और विश्लेषक यह देखने के लिए उत्सुक होंगे कि क्या यह घरेलू पारी अनुभवी सलामी बल्लेबाज को मैदान पर अपना आत्मविश्वास और लय हासिल करने में मदद करती है। रोहित के लिए आगे का समय काफी चुनौतीपूर्ण है उन्हें चैंपियंस ट्रॉफी में टीम की कप्तानी करनी है ऐसे में उनका फॉर्म में आना बेहद जरूरी है।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article