क्रिकेट

WI vs IND: रहाणे पर फिर मंडरा रहा है खतरा, टीम में बने रहने के लिए करना होगा यह काम

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Jul 22, 2023, 08:50 AM IST

WI vs IND, Ajinkya Rahane Test Team: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबला खेला जा रहा है। मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने 438 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। दिन का खेल खत्म होने से पहले वेस्टइंडीज ने भी पहली पारी की शुरुआत कर दी थी।

Image

आउट होने के बाद अजिंक्य रहाणे।

Photo : AP

WI vs IND, Ajinkya Rahane Test Team: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबला जारी है। मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने 288 रन और 4 विकेट से आगे खेलना शुरू किया। दिन का खेल खत्म होने से पहले भारतीय टीम 128 ओवर में 438 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने सबसे बड़ी पारी 121 रन की खेली। वहीं, विंडीज के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के खिताबी मुकाबले में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने वाले टीम इंडिया के उप कप्तान अजिंक्य रहाणे का बल्ला शांत देखने को मिला।

दो पारियों में कुल 11 रन बनाए हैं रहाणे

अजिंक्य रहाणे वेस्टइंडीज के खिलाफ कुछ खास प्रदर्शन नहीं दिखा पाए हैं। वे विंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैचों के दो पारियों में कुल 11 रन बना सकते हैं। पहले टेस्ट मैच में रहाणे ने कुल 11 गेंदों का सामना किया था और महज 3 रन बनाए थे। वहीं, दूसरे टेस्ट की बात करें तो इस दौरान रहाणे ने कुल 36 गेंदों का सामना किया और महज 8 रन पर आउट हो गए। वहीं, वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप और आईपीएल 2023 की बात करें तो उनका बल्ला जमकर गरजा था।

पूर्व बल्लेबाज ने रहाणे को दी सलाह

भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर का मानना है कि मौजूदा उप कप्तान अजिंक्य रहाणे को टेस्ट टीम में बने रहने के लिए लगातार रन बनाने होंगे। वसीम जाफर ने कहा, ‘रहाणे को अपने खेल में निरंतरता दिखानी होगी, जो उनकी समस्या रही है। उसने भले ही 80-90 टेस्ट (84) खेले हों, लेकिन उसके साथ निरंतरता एक मुद्दा रही है। उसे इससे उबरना होगा, क्योंकि रोहित शर्मा के जाने के बाद भारत के लिए वह कप्तानी का अच्छा विकल्प है।’ आगे जाफर ने कहा, ‘ऑस्ट्रेलिया में 36 रन पर ऑल आउट होने के बाद भारतीय टीम ने उसके नेतृत्व में शानदार प्रदर्शन किया। उसने मेलबर्न में शतक बनाया। अगर उसका फॉर्म वैसा ही रहता तो वह अगला टेस्ट कप्तान होता।’

(भाषा इनपुट के साथ)

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article