क्रिकेट

वसीम अकरम ने चैम्पियंस ट्रॉफी विनर को दी जाने वाली ‘सफेद जैकेट' का अनावरण किया, देखिए शानदार VIDEO

ICC Champions Trophy 2025 Winners White Jacket Launched: पाकिस्तान के महान पूर्व तेज गेंदबाज ने चैम्पियंस ट्रॉफी की परंपरा के अनुसार हर बार चैम्पियन बनने वाली टीम को दिए जाने वाले सफेद जैकेट का अनावरण किया है। इस बार जैकेट कैसा है ये आईसीसी द्वारा पोस्ट किए गए एक खास वीडियो में दिखाया गया है।

Image

आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी विजेताओं को दी जाने वाली सफेद जैकेट (ICC/X)

KEY HIGHLIGHTS
  • आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2025
  • वसीम अकरम ने विनर 'सफेद जैकेट' का किया अनावरण
  • आईसीसी ने जारी किया शानदार वीडियो

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वसीम अकरम (Wasim Akram) ने 19 फरवरी से होने वाली आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) चैंपियंस ट्रॉफी (ICC Champions Trophy 2025) के लिए मंगलवार को प्रतिष्ठित ‘सफेद जैकेट’ का अनावरण किया। यह जैकेट चैंपियंस ट्रॉफी के विजेताओं को दिये जाने वाले सम्मान का प्रतीक है। एकदिवसीय प्रारूप में खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट का आयोजन पाकिस्तान और यूएई में होगा।

टूर्नामेंट में लगभग एक महीने का समय बचा है और आईसीसी ने अकरम की मौजूदगी के साथ एक प्रोमो वीडियो जारी किया जिसमें इस ‘सफेद जैकेट’ को तैयार होते दिखाया जा रहा है। इस वीडियो में अकरम दुनिया भर के प्रशंसकों से ‘चैंपियंस की यात्रा’ में शामिल होने के लिए कहते हैं।

टूर्नामेंट में शीर्ष आठ टीमों के बीच 19 फरवरी से नौ मार्च के बीच कुल 15 मैच खेले जायेंगे। इस दौरान टीमें चैंपियंस ट्रॉफी के खिताब के साथ इस प्रतिष्ठित सफेद जैकेट के लिए भी प्रतिस्पर्धा करेंगी।

अकरम प्रोमो वीडियो में इस जैकेट को प्रतिभा की निरंतर खोज और पीढ़ियों को प्रेरित करने वाली विरासत का प्रतीक बता रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस सफेद जैकेट को हासिल करना जीत के लिए अपना सब कुछ दांव पर लगाने की यात्रा का प्रतीक है।

उन्होंने यहां जारी विज्ञप्ति में कहा, "आईसीसी पुरुष चैंपियंस ट्रॉफी सर्वश्रेष्ठ में से भी सर्वश्रेष्ठ का प्रतिनिधित्व करती है। इस सफेद जैकेट का अनावरण महानता का प्रतीक है। यह अब वैश्विक क्रिकेट समुदाय में इस आयोजन के प्रति उत्साह बढ़ाएगा।"

उन्होंने कहा, "अगले महीने होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे मजबूत टीम टूर्नामेंट जीतेगी, क्योंकि हर मुकाबला एक दबाव वाला मैच है और किसी भी टीम के लिए ब्रेक लेने का कोई मौका नहीं है।"

(भाषा)

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article