क्रिकेट

ICC World Cup Qualifier: वनडे वर्ल्ड कप से पहले घातक गेंदबाजी कर रहा है ये श्रीलंकाई खिलाड़ी

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Jul 4, 2023, 11:23 AM IST

ICC World Cup Qualifier, Sri Lanka Allrounder: जिमबाब्वे में खेले जा रहे वनडे वर्ल्ड कप क्वालीफायर के सुपर सिक्स में श्रीलंकाई टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है। इस शानदार प्रदर्शन की बदौलत टीम ने वर्ल्ड कप के लिए भी क्वालीफाइ कर लिया है। क्वालीफाइ मुकाबले के दौरान श्रीलंकाई खिलाड़ी ने घातक गेंदबाजी कर सब को हैरान कर दिया है।

Image

श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाड़ी। (फोटो- ICC Twitter)

Photo : Twitter

ICC World Cup Qualifier, Sri Lanka Allrounder: 5 अक्टूकर से भारत की मेजबानी में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप को लेकर सभी टीमों ने तैयारी जोर-शोर से शुरू कर दी है। टूर्नामेंट के लिए 8 टीमों की पहले ही एंट्री हो चुकी थी। अब क्वालीफायर के माध्यम से श्रीलंका टीम भी वनडे वर्ल्ड कप में पहुंच गई है। बचे एक जगह के लिए संघर्ष जारी है। इस दिनों जिम्बाब्वे में खेले जा रहे वनडे वर्ल्ड कप क्वालीफायर के सुपर सिक्स मुकाबले में सभी बल्लेबाजों के सामने श्रीलंका का खिलाड़ी वानिंदु हसरंगा घातक गेंदबाजी कर रहा है। वनडे वर्ल्ड कप से पहले उनके घातक गेंदबाजी को लेकर चर्चा हो रही है। वे क्वालीफायर और सुपर सिक्स के टॉप विकेटर हैं।

हसरंगा ने 6 मैचों में चटकाए 20 विकेट

श्रीलंका के 25 साल के ऑलराउंडर वानिंदु हसरंगा का वनडे वर्ल्ड कप क्वालीफायर में शानदार गेंदबाजी कर रहे हैा। वे 6 मैचों में कंजूसी से गेंदबाजी किए हैं। उन्होंने 5.15 की इकोनामी से 20 विकेट चटकाए हैं। वे 20 विकेट लेने वाले इकलौते गेंदबाज हैं। उनका बेस्ट प्रदर्शन 24 रन पर 6 विकेट रहा है। वहीं, दूसरे नंबर पर भी श्रीलंका का गेंदबाज महीश तीक्ष्णा है। उन्होंने 6 मैचों में 4.05 की इकोनॉमी से 13 विकेट चटकाए हैं।

वनडे में ले चुके हैं 800 से ज्यादा विकेट

25 साल के वानिंदु हसरंगा तीनों फॉर्मेट में विकेट चटकाने में सफल रहे हैं। उन्होंने वनडे में 800 से ज्यादा विकेट चटका चुके हैं। वे 47 वनडे 803 विकेट चटकाए चुके हैं। इसके अलावा 58 टी20 में 533 विकेट ले चुके हैं। वहीं, टेस्ट की बात करें तो 4 टेस्ट में 196 विकेट ले चुके हैं।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article