Virender Sehwag on MI: मुंबई इंडियंस इस सीजन लगातार मैच हार रही है। मुंबई ने इस सीजन अब तक खेले गए 8 मैच में से 6 मुकाबले हारे हैं, वहीं सिर्फ 2 मैचों में उसे जीत मिली है। इसके साथ ही मुंबई पॉइंट टेबल में नौंवे नंबर पर पहुंच चुकी है। अब मुंबई इंडियंस की लगातार हार को लेकर भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने कारण बताया है। सहवाग ने कहा कि मुंबई की लगातार हार का कारण जसप्रीत बुमराह या कप्तान हार्दिक पांड्या का प्रदर्शन नहीं है।
सहवाग ने मुंबई को लेकर बताई समस्या
सहवाग का कहना है कि मुंबई इंडियंस की मुख्य समस्या उनके प्लान को लागू करने में है। मुंबई की टीम अपनी योजनाओं को ठीक ढंग से अमल में नहीं ला पा रही है। सहवाग ने कहा, 'आपको जब विकेटों की जरूरत होती है, तब आप सफल नहीं हो पाते हैं तो आप रन कैसे रोकेंगे? आप तभी रन रोक सकते हैं, जब सही टाइम पर विरोधी बल्लेबाजों को आउट कर पाएंगे। पहले मुंबई की टीम जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट की मदद से दूसरी टीम का विकेट शुरुआत में ही ले लेते थे, लेकिन बुमराह अब काफी महंगे साबित हो रहे हैं।'
शार्दुल ठाकुर का भी नहीं किया इंपैक्ट प्लेयर के रूप में इस्तेमाल
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में 243 रन का विशाल स्कोर बनाने के बाद भी मुंबई इंडियंस मैच हार गई थी। सनराइजर्स हैदराबाद ने ट्रेविस हेड की 76(30), अभिषेक शर्मा की 45(24), हेनरिक क्वासेन की 65*(30) और सलिल अरोर की 30(10) रन की नाबाद पारी की बदौलत 18.4 ओवर में ही 4 विकेट खोकर यह लक्ष्य हासिल कर लिया था। इस मैच में भी जसप्रीत बुमराह काफी महंगे साबित हुए थे। उन्होंने 4 ओवर में 54 रन दिया था और उन्हें एक विकेट भी नहीं मिला। इसे लेकर सहवाग ने कहा, 'बुमराह की गेंदबाजी का तरीका आज भी अच्छा नहीं रहा। इसके साथ ही शार्दुल ठाकुर को इंपैक्ट प्लेयर के रूप में इस्तेमाल ना कर पाने को लेकर भी सहवाग ने सवाल उठाया। उन्होंने कहा, 'शार्दुल ठाकुर को 'इम्पैक्ट प्लेयर' के तौर पर मुंबई ने टीम में शामिल तो किया, लेकिन उन्हें एक भी गेंद फेंकने का मौका नहीं दिया।
