क्रिकेट

भारत-पाकिस्तान मैच के किस्से: डेब्यू मैच में 20 साल के भारतीय खिलाड़ी ने वो गालियां खाई, जो आती तक नहीं थी

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Mar 21, 2023, 01:21 AM IST

Virender Sehwag VS Pakistan Cricket Team: भारत के पूर्व क्रिकेट वीरेंद्र सहवाग तूफानी बल्लेबाजी के लिए जाने जाते रहे हैं। एक टीवी चैनल के कार्यक्रम में उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ अपने डेब्यू मैच सहित अन्य मुद्दों पर बेबाक होकर अपनी बातें कहीं।

Image

वीरेंद्र सहवाग और शोएब अख्तर। (फोटो - Instagram)

Virender Sehwag VS Pakistan Cricket Team: भारत के पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते थे। मैदान पर आते ही सभी गेंदों को बाउंड्री के पार पहुंचने में लग जाते थे। लेकिन उनका डेब्यू मैच कुछ खास नहीं रहा था। सहवाग ने एक अप्रैल 1999 को पाकिस्तान के खिलाफ मोहली में डेब्यू किया था। न्यूज 18 के चौपाल में बात करते हुए वीरेंद्र सहवाग ने अपने डेब्यू मैच के दौरान के किस्से बताए। उन्होंने कहा मेरा डेब्यू कुछ खास नहीं रहा था। दो गेंद का सामना किया था और एक रन बनाकर वापस लौट आया था।

क्रीज तक गालियां देते गए थे पाक खिलाड़ी

डेब्यू मैच को लेकर सहवाग ने बताया कि वह आज भी याद है। भारत और पाक का मैच मोहाली में खेला जा रहा था। वहां का ड्रेसिंग रूम और बाउंड्री लगा हुआ है। मैं बल्लेबाजी करने जा रहा था। उस दौरान बाउंड्री पर खड़े शोएब अख्तर ने 30 यार्ड तक गाली देते गए थे। उसके आगे शाहिद अफरीदी ने टेकओवर कर लिया, जो मुझे क्रीज तक गाली देते हुए गए थे। इस दौरान उन्होंने 20 साल के लड़के को वो गालियां दी, जो उसको आती तक नहीं थी। इसके बाद जब मैं आउट होकर डेसिंग रूम आया तो उसके बाद संकल्प लिया कि इनके खिलाफ कुछ करना होगा और उनकी गालियां बंद करनी होगी। इसके बाद मैं उनको गालियां दूंगा।

शोएब अख्तर ने मांगी थी माफी

शोएब अख्तर को डराने वाले किस्से को लेकर सहवाग ने बताया कि लखनऊ में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला था। हम सब वहां पहुंचे थे। वहां इंडिया और पाक टीम के साथ डिनर का आयोजन किया गया था। शाहरुख खान सहित कई स्टार भी थे। इस दौरान शोएब अख्तर सचिन तेंदुलकर को उठाने लगे और दोनों गिर गए थे। इसके बाद मुझे हंसी आ रही थी। सचिन पर 100 करोड़ जनता का प्रेशर था कहां से उठा पाते। इसके बाद मैंने शोएब से कहा कि अब तो तुम्हार करियर खत्म है। तुमने सचिन को गिरा दिया। अब वे बीसीसीआई से कहेगा। वहां से बात पीसीबी तक जाएगी। यह मामला करीब दो दिन तक चला। इसके बाद शोएब सचिन के पास गए और बोले कि करियर न खराब करना। फिर मामला शांत हुआ था।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article