क्रिकेट

Rohit Virat on Impact Player Rule: विराट कोहली ने रोहित शर्मा से जताई सहमती, इम्पैक्ट प्लेयर रुल को लेकर दे दिया बड़ा बयान

Virat Kohli on impact player rule: चेज मास्टर विराट कोहली हमेशा अपने बयानों को लेकर चर्चाओं में रहते हैं। ऐसे में हाल ही में उन्होंने अब इम्पैक्ट प्लेयर रुल पर निशाना साधा है। कोहली के मुताबिक इससे गेंदबाजों को काफी नुकसान हुआ है।

Image

विराट कोहली इम्पैक्ट प्लेयर रुल (फोटो- x)

Virat kohli on impact player rule: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में शनिवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच महामुकाबला खेला जाने वाला है। इस मेगा टक्कर के लिए तैयारी कर रहे विराट कोहली ने चिन्नास्वामी स्टेडियम में आयोजित मुकाबले से पहले एक इंटरव्यू में इम्पैक्ट प्लेयर नियम का विरोध जताया है। कोहली ने रोहित शर्मा की बात का समर्थन किया है और बीसीसीआई चीफ जय शाह से भी मांग की है।

चेज मास्टर विराट कोहली हमेशा अपने बयानों को लेकर चर्चाओं में रहते हैं। ऐसे में हाल ही में उन्होंने अब इम्पैक्ट प्लेयर रुल पर निशाना साधा है। कोहली के मुताबिक इससे गेंदबाजों को काफी नुकसान हुआ है। उन्हें हर गेंद पर लगता है कि चौका या छक्का पड़ने वाला है। कोहली की टीम के पूर्व साधी शाहबाज अहमद ने भी इसी को लेकर बयान दिया था।

विराट ने किया इम्पैक्ट प्लेयर रुल का विरोध

विराट कोहली ने जियो सिनेमा पर एक इटरव्यू में कहा कि ' "मैं इम्पैक्ट प्लेयर नियम पर रोहित शर्मा से सहमत हूं। गेंदबाजों को लगता है कि अब हर गेंद 4 या 6 है, मुझे पता है कि जय शाह ने कहा है कि वे सीज़न के बाद इसकी समीक्षा करेंगे, तो आइए देखते हैं।' बता दें कि इससे पहले रोहित शर्मा ने भी एक शो में कहा था कि मुझे वास्तव में लगता है कि यह (भारत के हरफनमौला खिलाड़ियों के विकास) में बाधा डालने वाला है।आखिरकार, क्रिकेट 12 खिलाड़ियों द्वारा नहीं बल्कि 11 खिलाड़ियों द्वारा खेला जाता है। मैं 'इम्पैक्ट प्लेयर' का बहुत बड़ा प्रशंसक नहीं हूं, आप आसपास के लोगों के थोड़े से मनोरंजन के लिए खेल से बहुत कुछ निकाल रहे हैं।'

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article