क्रिकेट

24 घंटे बाद आया धवन के रिटायरमेंट पर कोहली की प्रतिक्रिया, लिखी ऐसी बात जीत लिया दिल

Shikhar Dhawan Retirement: शिखर धवन के रिटायरमेंट पर पहली बार विराट कोहली की प्रतिक्रिया आई है। विराट ने उन्हें बेस्ट ओपनर बल्लेबाजों में से एक बताया। 24 अगस्त की सुबह धवन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया।

Image

शिखर धवन (साभार-Twitter)

Shikhar Dhawan Retirement: भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने लंबे समय तक अपने साथी रहे शिखर धवन को भारत के सबसे भरोसेमंद सलामी बल्लेबाजों में से एक करार दिया और कहा कि उनके उत्साह, खेल भावना और विशिष्ट मुस्कान की कमी खलेगी लेकिन उनकी विरासत हमेशा बनी रहेगी।

शीर्ष क्रम के प्रमुख बल्लेबाज धवन ने शनिवार को क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की।

कोहली ने एक्स पर लिखा,‘‘शिखर, आपके पदार्पण पर साहसिक प्रदर्शन से लेकर भारत के सबसे भरोसेमंद सलामी बल्लेबाजों में से एक बनने तक, आपने हमें अनगिनत यादें दी हैं। खेल के प्रति आपके जुनून, आपकी खेल भावना और आपकी ट्रेडमार्क मुस्कान की कमी खलेगी लेकिन आपकी विरासत हमेशा बनी रहेगी।’’ पूर्व भारतीय कप्तान ने कई यादें देने के लिए ‘गब्बर’ के नाम से मशहूर धवन का आभार व्यक्त किया और इस 38 वर्षीय खिलाड़ी को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा,‘‘ ढेर सारी यादें देने, अविस्मरणीय प्रदर्शन करने और हमेशा जीजान से खेलने के लिए आपका आभार। गब्बर आपको मैदान के बाहर की अगली पारी के लिए शुभकामनाएं।’’

धवन ने कोहली और रोहित शर्मा के साथ मिलकर सीमित ओवरों की क्रिकेट में लंबे समय तक भारतीय शीर्ष क्रम को मजबूती दी थी। कोहली और धवन दोनों पश्चिम दिल्ली के रहने वाले हैं और उन्होंने लगभग एक साथ अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत की। कोहली और धवन लगभग एक दशक तक भारतीय टीम में साथी खिलाड़ी रहे।

(भाषा इनपुट के साथ)

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article