Virat Kohli on MS Dhoni: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में शनिवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच महामुकाबला खेला जाने वाला है। प्लेऑफ की दिशा तय करने वाला ये मैच फैंस के लिए काफी इमोशनल साबित हो सकता है क्योंकि शायद क्रिकेट जगत के दो सितारे विराट कोहली (Virat Kohli) और महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) आखिरी बार एक ही मैदान पर दिखने वाले हैं। ये कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी का आखिरी सीजन हो सकता है। इस मैच से पहले विराट ने धोनी के लिए दिल छू लेने वाली बात कही है।
चेज मास्टर विराट कोहली ने मैच से पहले कहा है कि वे 'वह एमएस धोनी के साथ खेलने के लिए उत्सुक हैं, पिछले 16 वर्षों में कई बार ड्रेसिंग रूम साझा करने के बाद यह आखिरी बार भी हो सकता है जब उन्हें धोनी के साथ खेलने का मौका मिले।' इससे साफ है कि विराट कोहली को भी लग रहा है कि धोनी इस सीजन के बाद नहीं खेलेंगे। धोनी के पैर में चोट है और रिपोर्ट्स की माने तो वे इंजेक्शन लगाकर खेल रहे हैं।
आखिरी बार 2019 में खेला था अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच
कोहली और धोनी ने आखिरी बार 2019 विश्व कप सेमीफाइनल में मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में केन विलियमसन की न्यूजीलैंड के खिलाफ एक साथ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेला था। 35 वर्षीय कोहली ने हमेशा धोनी की बहुत तारीफ की है और दोनों के बीच अच्छा तालमेल रहा है।
कोहली ने धोनी के साथ याद किए पुराने लम्हें
विराट कोहली ने जियो सिनेमा पर कहा कि “प्रशंसकों के लिए उन्हें (धोनी को) भारत के किसी भी स्टेडियम में खेलते देखना बड़ी बात है। मैं और वह फिर से खेल रहे हैं, शायद आखिरी बार, आप कभी नहीं जानते - यह एक विशेष बात है।हमारे पास कुछ बेहतरीन यादें हैं, भारत के लिए कुछ बेहतरीन साझेदारियां हैं, प्रशंसकों के लिए हमें एक साथ देखना एक शानदार अवसर है।"
जहां तक आरसीबी और सीएसके की बात है तो दोनों टीमें प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करने की कोशिश में हैं। हालांकि बेंगलुरु को शीर्ष 4 में आने के लिए चेन्नई को 18 रनों से हराना होगा या 11 गेंदों में लक्ष्य का पीछा करना होगा।
