क्रिकेट

Virat Kohli, IPL 2024: इस बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड से बस 132 रन दूर हैं विराट कोहली

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Apr 2, 2024, 05:30 PM IST

Virat Kohli, RCB vs LSG, IPL 2024: आईपीएल 2024 में आज जब रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और लखनऊ सुपर जायंट्स की टीमें आमने-सामने आएंगी तो करोड़ों फैंस की नजरें एक बार फिर अपने चहेते स्टार बल्लेबाज विराट कोहली पर टिक जाएंगी जो एक खास टी20 वर्ल्ड रिकॉर्ड से बस 132 रन दूर हैं।

Image

विराट कोहली (AP)

KEY HIGHLIGHTS
  • खास रिकॉर्ड के करीब विराट कोहली
  • आईपीएल मैच से पहले सबकी नजरें विराट पर
  • सिर्फ 132 रन दूर हैं विशाल रिकॉर्ड से कोहली

IPL 2024, Virat Kohli Nears Huge Record, RCB vs LSG: आज (मंगलवार) जब आईपीएल 2024 के मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और लखनऊ सुपर जायंट्स की टीमें आमने-सामने होंगी तब एक बार फिर करोड़ों क्रिकेट फैंस की नजरें स्टार बल्लेबाज विराट कोहली पर टिक जाएंगी। इस बार वजह और भी खास है क्योंकि सभी को विराट कोहली के एक और आईपीएल शतक का इंतजार है और अगर वो शतक करते हैं तो फिर एक खास रिकॉर्ड भी पूरा करने के करीब पहुंच सकेंगे। विराट फिलहाल इस बेहद शानदार आईपीएल रिकॉर्ड से सिर्फ 132 रन दूर हैं।

विराट कोहली आईपीएल इतिहास में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने अब तक आईपीएल में 240 मैच खेलते हुए 7444 रन बनाए हैं जिसमें 7 शतक और 52 अर्धशतक शामिल हैं। इसके अलावा विराट कोहली ने चैंपियंस लीग में भी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेलते हुए 15 मैचों में 424 रन बनाए हैं।

इस तरह विराट कोहली ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए 255 टी20 मैचों में अब तक 7868 रन बना लिए हैं। यानी अब वो 8000 रन के आंकड़े से सिर्फ 132 रन दूर हैं। विराट कोहली 132 रन बनाते ही किसी एक टी20 टीम के लिए 8000 टी20 रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन जाएंगे।

मौजूदा आईपीएल सीजन में अब तक विराट कोहली तीन मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 21 रनों की पारी खेली, उसके बाद दूसरे मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ 77 रनों की शानदार पारी खेली और फिर कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ नाबाद 83 रनों की पारी को अंजाम दिया।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article