क्रिकेट

RCB vs CSK: विराट कोहली ने जड़ा ऐसा गगनचुंबी छक्का, देखते रह गए एमएस धोनी [VIDEO]

विराट कोहली ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले में तुषार देशपांडे की गेंद पर मिडविकेट में ऐसा गगनचुंबी छक्का जड़ा कि एमएस धोनी भी देखते रह गए।

Image

विराट कोहली(साभार IPL/BCCI)

KEY HIGHLIGHTS
  • विराट कोहली ने जड़ा तुषार देशपांडे की गेंद पर शानदार छक्का
  • गेंद सीधे स्टेडियम की छत पर जा लगी
  • 98 मीटर लंबे छक्के को देखकर हैरान रह गए धोनी

Virat Kohli 98 Mtr Six Against Tushar Deshpande: चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बीच शनिवार को खेले जा रहे मुकाबले में आरसीबी की टीम पारी की शुरुआत करने उतरी। आरसीबी के लिए पारी का आगाज करने विराट कोहली और फॉफ डुप्लेसी की जोड़ी उतरी। तुषार देशपांडे ने चेन्नई के लिए पहले ओवर में कसी हुई गेंदबाजी की और केवल 2 रन दिए। इसके बाद पारी के दूसरे ओवर में शार्दुल ठाकुर के खिलाफ विराट और फॉफ डुप्लेसी ने 16 रन जोड़कर लय हासिल कर ली।

विराट ने जड़ा नो लुक सिक्स

ऐसे में पारी के तीसरे ओवर में विराट कोहली का सामना तुषार देशपांडे से हुआ। तुषार ने विराट के सामने शॉर्ट गेंद डाली। लेकिन विराट ने गेंद को डीप बैकवर्ड स्कवैर लेग की दिशा में गेंद को शानदार ढंग से पुल करके छक्के के लिए भेज दिया। गेंद स्टेडियम की छत पर जाकर लगी और 98 मीटर की दूरी तय की।

गेंद को निहारते रह गए एमएस धोनी

विराट ने जिस अंदाज में छक्का जड़ा विकेट के पीछे खड़े एमएस धोनी भी गेंद को निहारते रह गए। विराट ने इसके बाद अगली गेंद पर कोई रन नहीं लिया लेकिन तीसरी गेंद को डीप स्कवैर बाउंड्री पर दोबारा छक्के के लिए भेज दिया। तीन गेंद पर तुषार ने दो छक्के खाए तो धोनी ने भी अपनी नाराजगी जाहिर कर दी।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article