क्रिकेट

Video: वैभव सूर्यवंशी को देखते ही खुद दौड़े-दौड़े मिलने आए विराट कोहली, देखें फिर क्या हुआ

Vaibhav Sooryavanshi Meets Virat Kohli: वीडियो में आप देख पाएंगे कि ट्रॉफी जीतने के बाद विराट कोहली खुद 15 साल के वैभव सूर्यवंशी से मिलने पहुंचें। आप देख सकते हैं कि वैभव किसी से बात कर रहे थे, तभी कोहली की नजर वैभव पर पड़ी। इसके बाद विराट​ कोहली खुद आगे बढ़कर वैभव से मिलने पहुंचे।

Image

विराट कोहली ने वैभव को लगाया गले (फोटो- X)

Vaibhav Sooryavanshi Meets Virat Kohli: आईपीएल 2026 के फाइनल मुकाबले में रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में गुजरात टाइटन्स को 5 विकेट से हराकर लगातार दूसरी बार ट्रॉफी अपने नाम की। इस मुकाबले में गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 155 रन बनाए। जवाब में आरसीबी ने 18 ओवरों में 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। आरसीबी के लिए विराट कोहली ने 42 गेंद पर नाबाद 75 रन की मैच जिताऊ पारी खेली। उन्होंने छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई। इसके साथ ही आरसीबी चेन्नई और मुंबई के बाद लगातार दो बार IPL खिताब जीतने वाली तीसरी टीम बन गई।

जीत के बाद वैभव से मिलने पहुंचे कोहली

मैच खत्म होते ही मैदान पर एक बेहद ही खास नजारा देखने को मिला। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो सामने आया है। वीडियो में आप देख पाएंगे कि ट्रॉफी जीतने के बाद विराट कोहली खुद 15 साल के वैभव सूर्यवंशी से मिलने पहुंचें। आप देख सकते हैं कि वैभव किसी से बात कर रहे थे, तभी कोहली की नजर वैभव पर पड़ी। इसके बाद विराट कोहली खुद आगे बढ़कर वैभव से मिलने पहुंचे। वहीं जब वैभव ने विराट को देखा तो सबसे पहले उन्होंने हाथ जोड़कर उनका अभिवादन किया। इसके बाद विराट ने हाथ आगे बढ़ाया तो वैभव ने भी उनसे हाथ मिला लिया। आप देख पाएंगे कि वैभव को विराट ने इसके बाद गले से लगाया और काफी देर तक उनके कंधे पर हाथ रखकर बात की।

विराट ने वैभव के कंधे पर रखा हाथ

वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है जैसे कोहली अपने जूनियर को कोई बड़ी सीख दे रहे हों। गौरतलब है कि कोहली का करियर तब शुरू हुआ था जब वैभव पैदा भी नहीं हुए थे। इस सीजन की सबसे बड़ी कहानी वैभव सूर्यवंशी ही रहे। 15 साल के वैभव ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से दुनियाभर के क्रिकेट फैंस को हैरान कर दिया। यहां तक कि क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने भी उनकी तारीफ की। इस सीजन वैभव ने ऑरेंज कैप जीतकर इतिहास रच दिया। आईपीएल में यह अवॉर्ड जीतने वाले वह सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने। वैभव ने एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी बनाया।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article