क्रिकेट

Virat Kohli: टीम इंडिया के स्टार विराट कोहली ने अपने संन्यास को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी

Virat Kohli On His Retirement: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज और इन दिनों आईपीएल 2024 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेल रहे, विराट कोहली ने अचानक अपने संन्यास को लेकर चर्चा करनी शुरू कर दी है। उनका एक ताजा बयान अब सुर्खियों में है जिसमें उन्होंने अपने संन्यास को लेकर बड़ी बात कही है।

Image

विराट कोहली (ICC)

KEY HIGHLIGHTS
  • विराट कोहली का बड़ा बयान
  • भारतीय बल्लेबाज कोहली ने संन्यास पर प्रतिक्रिया दी
  • विराट कोहली ने कहा जब मैं चला जाऊंगा आप मुझे देखेंगे नहीं

टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) इन दिनों आईपीएल 2024 में धमाल मचा रहे हैं। उनके दम पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम 10वें स्थान से उठकर लगातार 5 जीत के बाद अब पांचवें स्थान पर है और साथ ही प्लेऑफ की दौड़ में भी बनी हुई है। इधर चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ बड़े मुकाबले और आईपीएल के बाद टी20 विश्व कप 2024 को नजर में रखते हुए एक बार फिर सभी की विराट पर नजर है, लेकिन इस दिग्गज ने अपनी एक प्रतक्रिया में संन्यास के बारे में बात करते हुए सबको चौंका दिया है।

भारत के स्टार बल्लेबाज 35 वर्षीय विराट कोहली ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा, "ये बहुत आसान है, मैं एक खिलाड़ी के रूप में सोचता हूं। हमारे करियर की एक आखिरी तारीख होती ही है। तो मैं अब पीछे जा रहा हूं। मैं अपना करियर ये सोचते हुए खत्म नहीं करना चाहता कि- ओह क्या होता अगर मैंने उस दिन वैसा कर दिया होता। क्योंकि मैं पूरी जिंदगी नहीं खेलता रह सकता। तो ये किसी भी चीज को पीछे अधूरा ना छोड़ने से जुड़ी है, ताकि कोई पछतावा ना रहे, जिसका मुझे भरोसा है कि ऐसा नहीं होने दूंगा।"

इसके बाद कोहली ने कहा, "एक बार मुझे लगा कि अब हो गया, तो मैं चला जाऊंगा, आप मुझे कुछ समय देखेंगे भी नहीं। तो जब तक मैं खेल रहा हूं, मैं अपना सब कुछ देना चाहता हूं और यही वो चीज है जो मुझे आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती रहती है।"

विराट कोहली ने अब तक अपने करियर व रिटायरमेंट को लेकर ज्यादा बोलना पसंद नहीं किया है, ना ही वो अपने रिकॉर्ड्स को लेकर बात करना पसंद करते हैं, लेकिन इस बार उनका ये बयान चर्चा का विषय जरूर बनेगा, क्योंकि ये पहली बार है कि उन्होंने अपने करियर के अंत को लेकर कुछ कहा है।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article