Virat Kohli fan Violation Security in Hindi: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के छठे मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 4 विकेट से मात दे दी। आरसीबी के होम ग्राउंड एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में विराट कोहली ने अपने फैंस का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी। कोहली ने 77 रनों की शानदार पारी खेली। विराट को लंबे समय बाद देखकर उनके चाहने वाले भी अपने आप को रोक नहीं पाए और एक फैन ने तो सारी सिक्योरिटी को फांद कर कोहली के चरण छू लिए।
आरसीबी बनाम पीबीकेएस मैच के दौरान विराट कोहली के एक प्रशंसक ने एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में सुरक्षा का उल्लंघन किया, जिसके कारण खेल को कुछ देर के लिए रोकना पड़ा। यह सब एक ओवर के बाद ब्रेक के दौरान हुआ, जब एक प्रशंसक अपने पूरे उत्साह में बल्लेबाज का पीछा करने के लिए बल्लेबाजी क्रीज तक पहुंच गया और महान बल्लेबाज के पैर छूने के लिए उसके सामने गिर पड़ा।
पुलिस ने हिरासत में लिया
फैन को देखकर भले ही कोहली ने बड़े प्रेम से रिएक्ट किया और उसे गले भी लगाया लेकिन बाद में इस जबरा फैन का बुरा हाल हो गया। दरअसल मैच के सुरक्षाकर्मियों ने उसे मैदान से बाहर भेजा और उसके बाद फैन को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस फिलहाल उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विराट कोहली ने फैंस का जताया आभार
मैच के बाद, कोहली ने आरसीबी के वफादार और भावुक प्रशंसकों का आभार व्यक्त किया, जो उस टीम का समर्थन करते रहते हैं जिसने अभी तक आईपीएल नहीं जीता है।"यह वर्षों से चल रहा है और आप जानते हैं, जब आप खेल खेलते हैं तो लोग कई अन्य चीजों के बारे में बात करते हैं। उपलब्धियों, आंकड़ों, संख्याओं के बारे में। दिन के अंत में जब आप पीछे मुड़कर देखते हैं तो आप कुछ नहीं कर पाते।"
