क्रिकेट

बड़े मैच का खिलाड़ी.. विराट की तारीफ में उनके बचपन के कोच ने कही ऐसी बात

विराट कोहली ने आईपीएल 2026 के फाइनल में एक बार फिर साबित कर दिया कि वह बड़े मैच के खिलाड़ी हैं। इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को जीत दिलाने में कोहली की नाबाद 75 रन की पारी सबसे अहम रही। उन्होंने 42 गेंदों में 9 चौके और 3 छक्के लगाए।

Image

विराट कोहली

IPL 2026 के फाइनल मुकाबले में आरसीबी ने गुजरात टाइटन्स को 5 विकेट से हराकर लगातार दूसरी बार ट्रॉफी जीती। इसके साथ ही आरसीबी चेन्नई और मुंबई टीमों की उस कतार में शामिल हो गई, जिसने लगातार दो आईपीएल ट्रॉफी जीतने का कारनामा किया है। फाइनल मुकाबले में विराट कोहली मैन ऑफ द मैच रहे। विराट कोहली ने आईपीएल 2026 के फाइनल में एक बार फिर साबित कर दिया कि वह बड़े मैच के खिलाड़ी हैं। इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को जीत दिलाने में कोहली की नाबाद 75 रन की पारी सबसे अहम रही। उन्होंने 42 गेंदों में 9 चौके और 3 छक्के लगाए।

विराट से खुश नजर आए कोच राजकुमार शर्मा

विराट के इस शानदार प्रदर्शन से उनके बचपन के कोच राजकुमार शर्मा काफी गदगद नजर आए। राजकुमार शर्मा ने विराट की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि उनकी फाइनल की पारी युवा खिलाड़ियों के लिए एक सबक है। राजकुमार शर्मा ने पीटीआई वीडियो से बात करते हुए कहा कि टी20 क्रिकेट को अक्सर सिर्फ पावर हिटिंग और छक्कों का खेल समझा जाता है। लेकिन विराट कोहली की फाइनल वाली पारी ने यह धारणा तोड़ दी। उनका कहना है कि अगर किसी बल्लेबाज की तकनीक मजबूत है तो वह सबसे छोटे फॉर्मेट में भी बड़ा स्कोर बना सकता है। कोहली ने फाइनल में यही करके दिखाया। उन्होंने बिना जोखिम लिए, सही गेंदों का इंतजार किया और मौका मिलते ही बाउंड्री लगाई।

सफलता के लिए ताकत नहीं धैर्य का होना जरूरी

राजकुमार शर्मा का मानना है कि सफलता के लिए सिर्फ ताकत नहीं बल्कि तकनीक, जज्बा और धैर्य का होना जरूरी है। कोहली सालों से अपनी फ्रेंचाइजी और टीम इंडिया के लिए यही करते आ रहे हैं। फाइनल में भी उनके पैर में दर्द था। फिजियो दो बार मैदान पर आए। इसके बावजूद कोहली क्रीज पर डटे रहे। उन्होंने 25 गेंद में आईपीएल का अपना सबसे तेज अर्धशतक पूरा किया। यह धैर्य और जज्बे का ही नतीजा था। कोच ने आगे कहा कि आज के युवा खिलाड़ी अक्सर पहली गेंद से हिट करना चाहते हैं। उन्हें लगता है कि टी20 में टिककर खेलने की जरूरत नहीं है। लेकिन कोहली की पारी बताती है कि हालात के हिसाब से खेलना ज्यादा जरूरी है। जिस अहमदाबाद की धीमी पिच पर गुजरात के बल्लेबाज रन बनाने के लिए जूझते रहे। उस पिच पर विराट ने शुरुआत में समय लिया और एक बार सेट होने के बाद उन्होंने रफ्तार बढ़ाई और टीम को 18वें ओवर में जीत दिला दी।

क्रिकेट की ताजा ख़बरें (Cricket News in Hindi )पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Sports पर. और आईपीएल 2026 अंक तालिका, ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Aditya Sahu
आदित्य साहू author

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों... और देखें

End of Article